बड़े घोटाले में गिरफ्तार हुए नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम, 13 अन्य के खिलाफ “Arrest Warrant” जारी


नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम लामिछाने। - India TV Hindi

Image Source : ANI
नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम लामिछाने।

काठमांडूः नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने को एक घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। पुलिस उन सभी की भी तलाश कर रही है। बता दें कि नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे लामिछाने को सहकारी समितियों से संबंधित धन की हेराफेरी के मामले में शुक्रवार शाम यहां उनके पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने राजधानी के बाहरी इलाके बनस्थली स्थित कार्यालय में छापेमारी की।

इसी दौरान सीबीआई ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष 50 वर्षीय लामिछाने को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, कास्की जिला न्यायालय ने सूर्यदर्शन सहकारी निधि गबन मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। संसदीय जांच समिति ने पाया था कि सूर्यदर्शन सहकारी समितियों से संबंधित 1.35 अरब रुपये का दुरुपयोग किया गया।

नेपाल पुलिस ने दिया बयान

नेपाल पुलिस ने पुष्टि की कि सहकारी निधि के दुरुपयोग के संबंध में शुक्रवार को लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायाधीश कृष्ण जंग शाह की अध्यक्षता वाली कास्की जिला अदालत की पीठ ने लामिछाने की गिरफ्तारी की अनुमति प्रदान कर दी। पीठ ने 13 अन्य के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

हमास चीफ याह्या सिनवार की हत्या के बाद इजरायल का ऑपरेशन तेज, गाजा में भेजे और अधिक सैनिक


 

BRICS से पहले प्रेसवार्ता में पुतिन ने दिया भारत का उदाहरण, यूक्रेन युद्ध में पीएम मोदी की भूमिका को सराहा

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *