MP के बुधनी और विजयपुर से कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, असम की 4 सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित


राजकुमार पटेल और मुकेश मल्होत्रा - India TV Hindi


राजकुमार पटेल और मुकेश मल्होत्रा

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की दो सीट बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिगं होगी। विजयपुर से कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को और बुधनी से राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने असम की भी चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने धोलाई (सुरक्षित), सामागुरी, बोंगाईगांव और सिडली (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

बीजेपी के इन उम्मीदवारों से मुकाबला

बीजेपी ने शनिवार को इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान के लिए विदिशा संसदीय सीट छोड़ने वाले रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। वहीं, विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक रहे रामनिवास रावत को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शिवराज सिंह चौहान के खास माने जाने वाले रमाकांत भार्गव बुधनी विधानसभा पर बीते 6 चुनाव में शिवराज सिंह चौहान के संचालक भी रह चुके हैं। उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में विदिशा से टिकट शिवराज सिंह चौहान के खेमे से ही मिला था। 2024 में बीजेपी आलाकमान ने रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर शिवराज सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। तब से यह तय माना जा रहा था कि उन्हें बीजेपी बुधनी सीट से जरूर चुनाव लड़वाएगी।

वहीं, अप्रैल 2024 तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस का कद्दावर चेहरा रहे रामनिवास रावत को बीजेपी ने विजयपुर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया। रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस का साथ छोड़ लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हो गए थे। 6 बार कांग्रेस के कोटे से विधायक रह चुके रामनिवास रावत को बीजेपी ने 8 जुलाई को मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया था।

ये भी पढ़ें- 

झारखंड की जामताड़ा सीट से टिकट मिलने के बाद सीता सोरेन की आई प्रतिक्रिया, BJP को लेकर कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल में गोलीबारी की घटना, हमले में 2-3 सुरक्षाकर्मी की हत्या की खबर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *