
भारत निर्वाचन आयोग
नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। उच्च सदन के लिए चुनाव 20 दिसंबर को होंगे और नतीजे भी उसी दिन शाम या रात तक घोषित किये कर दिए जाएंगे। ये चुनाव आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के लिए होगा।
टीडीपी के खाते में जाएंगी तीन सीटें
सबसे ज्यादा सीट आंध्र प्रदेश में खाली है। यहां पर तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव होगा। जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी के तीन सांसदों वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीधा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिससे नए सदस्यों के लिए चुनाव होगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) इन तीनों सीटों पर आसानी से जीत सकती है।
