एयर इंडिया की पायलट से क्या-क्या अत्याचार करता था बॉयफ्रेंड जिससे वो सुसाइड करने पर मजबूर हुई, हुआ खुलासा


AIR INDIA PILOT Srishti Tuli - India TV Hindi

Image Source : FILE
मृतका पायलट सृष्टि तुली।

एयर इंडिया में महिला पायलट के रूप में काम करने वाली 25 वर्षीय सृष्टि तुली की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में है। पायलट ने मुंबई में अपने किराए के फ्लैट डेटा केबल से फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका सृष्टि तुली के प्रेमी आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। उस पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, अब मृतका सृष्टि तुली के घरवालों ने उसके प्रेमी पर कई आरोप लगाए हैं। इनमें से एक आरोप ये भी है कि आदित्य पंडित, सृष्टि को नॉन वेज खाना छोड़ने के लिए प्रताड़ित करता था। 

नॉन वेज भोजन खाने से रोकने के आरोप

दरअसल, बीते सोमवार को मुंबई के मरोल क्षेत्र में रहने वाली सृष्टि तुली ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सृष्टि के प्रेमी आदित्य पंडित को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के रिश्तेदारों ने आदित्य पर सृष्टि को परेशान करने, गाली देने तथा नॉन वेज भोजन खाने से रोकने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य और सृष्टि करीब दो साल पहले कमर्शियल पायलट के कोर्स के दौरान मिले थे। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए।

ऐसे घटी आत्महत्या की घटना

दरअसल, मृतका का प्रेमी आदित्य कार से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान सृष्टि ने फोन कर के कहा कि वह अपनी जान ले लेगी। इसके बाद आदित्य मुंबई पहुंचा और देखा कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजे को खुलवाया गया। अंदर सृष्टि डेटा केबल से फंदे से लटकी हुई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वह आत्महत्या नहीं कर सकती- रिश्तेदार

मृतका सृष्टि तुली के एक रिश्तेदार ने कहा है कि वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सृष्टि एक प्रशिक्षित पायलट थी और वह ऐसा कदम उठाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। रिश्तेदार का आरोप है कि सृष्टि का प्रेमी उसे अक्सर उसे परेशान करता था और सार्वजनिक रूप से अपमानित भी करता था। शिकायत के आधार पर प्रेमी आदित्य के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- भारत में Child Marriage पर रोक के लिए सरकार ने शुरू की मुहिम, जान लीजिए आंकड़े

अजमेर शरीफ की दरगाह या महादेव का मंदिर? कोर्ट ने स्वीकार किया केस, मुस्लिम पक्ष ने कहा- यह देशहित में नहीं

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *