घूमने का रखते हैं शौक तो इन जगहों को कर सकते हैं अपनी बकेट लिस्ट में शामिल, इस साल हुईं हैं ताबड़तोड़ सर्च


top trending searches for travel in india in 2024- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Top trending searches for travel in india in 2024

इन दिनों देश दुनिया में लोगों में ट्रैवेल के प्रति दीवानगी बढ़ी है।खासकर कोरोना काल के बाद टूरिज़्म इंडस्ट्री को बहुत ज़्यादा फायदा हुआ है।अब भारतीय लोगों में भी घूमने फिरने को लेकर बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है।इस साल गूगल ने भारतीय ट्रैवेल की लिस्ट जारी की है।जिसमें लोगों ने देश विदेश के इन जगहों को खूब सर्च किया है।ऐसे में आपको भी घूमने फिरने का बहुत शौक है तो आप इस साल भारत की तरफ गूगल पर सर्च हुई इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं गूगल पर किन जगहों को किया गया है सबसे ज़्याद सर्च? 

इस साल इन जगहों को किया गया है खूब सर्च 

  • आज़र्बैजान: आज़र्बैजान अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहाँ के लोग मिलनसार और मेहमाननवाज़ होते हैं। यहां की राजधानी बाकू में कई शानदार जगहें और दिलचस्प जगहें हैं जो आपको प्रभावित कर सकती हैं। भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। 

  • बाली:  प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर इंडोनेशियाका बाली प्रांत इन दिनों युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है।यह बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इस खूबसूरत द्वीप पर जाने वाले सैलानियों में भारतीय भी बहुत हैं।तो अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां भी जा सकते हैं.

  • मनाली: मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू ज़िले में स्थित है। यह 1,950 मीटर की ऊँचाई पर ब्यास नदी के किनारे कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है।  मनाली  एक ऐसी जगह जो अपनी ठंडी जलवायु और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है।

  • कज़ाख़स्तान: कज़ाख़स्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। यह देश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।यहाँ झीलों के अलावा, बर्फीली चोटियों के लिए भी प्रसिद्ध है।

  •  

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *