कैसा होता है एक्ट्रेस-मॉडल्स का रूटीन, फिट और खूबसूरत दिखने के लिए क्या खाते-पीते हैं?


How to become fit like a model?- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
How to become fit like a model?

ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े लोग अक्सर खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखने पर काफी ज्यादा फोकस करते हैं। एक्ट्रेस और मॉडल्स की तरह परफेक्ट बॉडी फिगर सब चाहते हैं, लेकिन उनके जैसी फिगर पाने के लिए लिए मेहनत करने वाले लोग बहुत कम हैं। अगर आप वाकई में अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस हैं, तो आपको भी इस तरह के डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए।

बैलेंस्ड होनी चाहिए डाइट

फिट रहने के लिए आपको हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। मॉस्को की 21 वर्षीय मॉडल केन्सिया के मुताबिक ब्रेकफास्ट में आप पोषक तत्वों से भरपूर अंडे खा सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो ओट्स से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आपको फ्रूट चाट को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए जिन्हें खाकर आपको फिटनेस और एनर्जी दोनों मिल सकती हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर लंच

केन्सिया की तरह आप भी लंच में फ्राइड फिश, चावल और सलाद खा सकते हैं। फिश की जगह प्रोटीन रिच दाल का सेवन भी किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो दिन भर में एक कप कॉफी को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। डिनर में आप ग्रीन वेजिटेबल्स, सूप, दलिया और खिचड़ी जैसी चीजों को कंज्यूम कर सकते हैं।

जरूरी है एक्सरसाइज करना

फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज आपकी फिजिकल-मेंटल हेल्थ के साथ-साथ आपकी त्वचा की सेहत को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है। कुल मिलाकर एक्ट्रेस या फिर मॉडल्स की तरह फिट और खूबसूरत दिखने के लिए आपको डाइट प्लान और एक्सरसाइज के बीच में संतुलन बनाकर रखना होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *