PHOTOS: मादा की तलाश में नर व्हेल ने पार किए 3 समंदर, बन गया रिकॉर्ड


  • PHOTOS: मादा की तलाश में नर व्हेल ने पार किए 3 समंदर, बन गया रिकॉर्ड

    Image Source : ap

    एक नर हंपबैक व्हेल ने मादा की तलाश में 13046 किलोमीटर की दूरी तय कर दी। इस नर व्हेल ने प्रशांत महासागर से हिंद महासागर की 13046 किलोमीटर की यात्रा करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैज्ञानिकों सालों से इस ट्रैक कर रहे थे। इस नर व्हेल ने मादा की तलाश में तीन समंदरों को पार किया।

  • वैज्ञानिकों ने हंपबैक व्हेल को 10 जुलाई 2013 को उत्तरी कोलंबियन प्रशांत महासागर के त्रिबुगा खाड़ी में देखा था। इसके बाद यह  13 अगस्त 2017 में प्रशांत महासागर में नजर आया। फिर 22 अगस्त 2022 को हिंद महासागर के जंजीबार चैनल में देखा गया। इस प्रजाति ने सबसे लंबी दूरी तय करने का यह रिकॉर्ड बना दिया है। इस व्हेल ने पूरी धरती के चारों तरफ 13 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की है।

    Image Source : ap

    वैज्ञानिकों ने हंपबैक व्हेल को 10 जुलाई 2013 को उत्तरी कोलंबियन प्रशांत महासागर के त्रिबुगा खाड़ी में देखा था। इसके बाद यह 13 अगस्त 2017 में प्रशांत महासागर में नजर आया। फिर 22 अगस्त 2022 को हिंद महासागर के जंजीबार चैनल में देखा गया। इस प्रजाति ने सबसे लंबी दूरी तय करने का यह रिकॉर्ड बना दिया है। इस व्हेल ने पूरी धरती के चारों तरफ 13 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की है।

  • नर हंपबैक व्हेल का अध्ययन करने वाली टीम में शामिल वैज्ञानिक टेड चीसमैन ने बताया इस यात्रा मकसद सिर्फ अपने लिए एक सही मादा की खोज था। यह सबसे पहले कोलंबिया से पूर्व की तरफ गया। इसके बाद दक्षिणी सागर की ओर तरफ गया। यहां पर उसने अटलांटिक महासागर में अपने लिए किसी मादा की तलाश की।

    Image Source : ap

    नर हंपबैक व्हेल का अध्ययन करने वाली टीम में शामिल वैज्ञानिक टेड चीसमैन ने बताया इस यात्रा मकसद सिर्फ अपने लिए एक सही मादा की खोज था। यह सबसे पहले कोलंबिया से पूर्व की तरफ गया। इसके बाद दक्षिणी सागर की ओर तरफ गया। यहां पर उसने अटलांटिक महासागर में अपने लिए किसी मादा की तलाश की।

  • चीसमैन ने आगे कहा कि अटलांटिक में उसने कई मादा व्हेल्स को आकर्षित करने की कोशिश, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद उसने अपनी दिशा में बदलाव कर लिया। वह हिंद महासागर की तरफ चला गया। नर हंपबैक व्हेल ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया कि समुद्री विशेषज्ञों की पुरानी थ्योरी फेल हो गई।

    Image Source : ap

    चीसमैन ने आगे कहा कि अटलांटिक में उसने कई मादा व्हेल्स को आकर्षित करने की कोशिश, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद उसने अपनी दिशा में बदलाव कर लिया। वह हिंद महासागर की तरफ चला गया। नर हंपबैक व्हेल ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया कि समुद्री विशेषज्ञों की पुरानी थ्योरी फेल हो गई।

  • इससे पहले एक मादा हंपबैक व्हेल ने 1999 से 2001 के बीच ब्राजील से मैडागास्कर तक 9800 किलोमीटर की सबसे लंबी दूरी तय की थी। उसने भी एक अच्छे नर की तलाश में यह दूरी तय की थी। प्रजनन के मौसम में यह बात आम है। व्हेल मछलियां लंबी दूरी की यात्रा करती रही हैं।

    Image Source : ap

    इससे पहले एक मादा हंपबैक व्हेल ने 1999 से 2001 के बीच ब्राजील से मैडागास्कर तक 9800 किलोमीटर की सबसे लंबी दूरी तय की थी। उसने भी एक अच्छे नर की तलाश में यह दूरी तय की थी। प्रजनन के मौसम में यह बात आम है। व्हेल मछलियां लंबी दूरी की यात्रा करती रही हैं।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *