
गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों का समय में हुआ बदलाव
शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों का समय में बदलाव किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुध नगर की तरफ से जिले के सभी स्कूल प्रिंसिपल को सूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशों पर सभी विद्यालयों को संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुध नगर की ओर से जारी इस सूचना में प्रिंसिपलों को निर्देशित किया गया है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।
