Jio vs Airtel: किसके New Year 2025 ऑफर में है ज्यादा दम, रिचार्ज से पहले जान लें डिटेल्स


Reliance Jio, Airtel, Jio vs Airtel, Jio Airtel, Jio Recharge, Airtel Recharge,

Image Source : फाइल फोटो
जियो और एलटेल दोनों ही कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किया न्यू ईयर प्लान।

Jio 2025 offer vs Airtel 2025 Offer: रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही देश की नंबर एक और नंबर दो टेलिकॉम कंपनी है। दोनों ही कंपनियों के पास करोड़ों की संख्या में यूजर्स मौजूद हैं। दोनों की कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए 2025 प्लान की शुरूआत कर दी गई है। हाल ही में दोनों कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए New Year 2025 प्लान पेश किया है। 

रिलायंस जियो और एयरटेल ने कुछ महीने पहले ही अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दोनों ही कंपनियों को लाखों यूजर्स की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब महंगे प्लान्स की वजह से कुछ ही महीने में करोड़ों यूजर्स ने कंपनी का साथ छोड़ दिया। हालांकि अब जियो और एयरटेल दोनों की ही तरफ से नए साल को देखते हुए सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया गया है। 

अगर आप जियो या फिर एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए कंपनी के नए प्लान्स काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि रिलायंस जियो और एयरटेल अपने लेटेस्ट न्यू ईयर प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या ऑफर कर रहे हैं। 

Reliance Jio 2025 Plan Offer

जियो ने कुछ ही दिन पहले अपने पोर्टफोलियो में 2025 रुपये का प्लान ऐड किया है। जियो का यह प्रीपेड प्लान एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है। इसमें कंपनी ग्राहकों को 200 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। अगर आप अपने नंबर को 2025 रुपये के प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आप 200 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

जियो का 2025 रुपये का प्लान एक 5G प्लान है। इसमें आप अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। रिचार्ज प्लान में आपको डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा आप हर दिन 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा ले पाएंगे। इसके अलावा आपको इसमें कुछ अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं। कंपनी ग्राहकों को AJIO का 500 रुपये का कूपन भी दे रही है। इसके अलावा इसमें स्विगी के लिए 150 रुपये का कूपन भी मिलेगा। 

Airtel Rs 398 Plan Offer

जियो को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने 398 रुपये का प्लान पेश किया है। इस रिचार्ज प्लान में एयरटेल अपने 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है। यह एक मंथली प्लान है जिसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग सर्विस मिलती है। साथ में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। ओटीटी लवर्स हैं तो आपको इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। बता दें कि अगर आप अलग से डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मंथली सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको इसके लिए कम से कम 149 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- iPhone 15 128GB की फिर से धड़ाम हुई कीमत, अमेजन में हुई ऑफर्स की बारिश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *