दिल्ली चुनाव: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें सभी के नाम


BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट।

Image Source : FILE
BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 प्रत्याशियों के नाम हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मौका मिला है। बीजेपी ने गांधीनगर से कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरविंद सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके अलावा मालवीय नगर से बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके सतीश उपाध्याय को टिकट मिला है।

बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक दिल्ली की विजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट मिला है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से रविंद्र नेगी को टिकट मिला है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी थी और इस बार मनीष सिसोदिया को सीट छोड़ने पर मजबूर कर दिया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *