यूपी के मेरठ में घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल


मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों का घर में मिले शव

Image Source : INDIA TV
मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों का घर में मिले शव

मेरठः मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव घर मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन में पांच लोगों के शव घर में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी मेरठ ने कहा कि मरने की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

लिसाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सुहेल गार्डन में रहने वाले मृतक परिवार को बुधवार शाम को आखिरी बार देखा गया था। एक ही परिवार के पांच शव उनके ही मकान में एक कमरे पर बेड पर और उसके अंदर पड़े मिले हैं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। पांच लोगों में तीन बच्चे और दो पति-पत्नी हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *