मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही चूड़ा, जानिए इसमें क्या-क्या मिलाएं, जिससे कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद


दही चूड़ा रेसिपी

Image Source : SOCIAL
दही चूड़ा रेसिपी

मकर संक्रांति पर वैसे तो घरों में कई तरह के पकवान बनाए और खाए जाते हैं। लेकिन कुछ चीजों को खास महत्व है। जिसमें खिचड़ी, चावल, गुड़ और तिल शामिल है। बिहार, झारखंड और यूपी में मकर संक्रांति पर लोग दही चूड़ा बड़े शौक से खाते हैं। दही चूड़ा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे आप सिर्फ मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आप दही चूड़ा में चीनी, शक्कर या फिर बूरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स भी मिलाते हैं। आइये जानते हैं दही चूड़ा बनाने की रेसिपी?

दही चूड़ा कैसे बनाते हैं, जानें रेसिपी?

पहला स्टेप- दही चूड़ा तैयार करने के लिए आपको मोटा वाला पोहा चाहिए, जिसे चूड़ा कहते हैं। चूड़ा यानि पोहा को अच्छी तरह से पानी में भिगोकर धो लें जैसे चावल धोते हैं। पोहा मोटा होता है तो इसे करीब 2 मिनट के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें। पानी को छानकर निकाल दें और थोड़ी देर पोहा को ऐसे ही रखें।

दूसरा स्टेप- अब दही चूड़ा के लिए आपको दही तैयार करनी है। एक बाउल में ताजा और गाढ़ा दही लें। इसे हल्का ब्लैंड कर लें। अब दही में पिसा हुआ गुड़ या चीनी डालकर मिला दें। आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से चीनी या शहद मिला सकते हैं। कुछ लोग दही चूड़ा को गन्ने के रस के साथ खाते हैं।

तीसरा स्टेप- अब पोहा को हल्का हाथ से खिला-खिला कर लें। सर्व करने के लिए किसी प्लेट या बाउल में पहले भीगा हुआ पोहा डालें। इसके ऊपर से दही डालें। अब दोनों चीजों को हाथ या चम्मच की मदद से मिला लें। तैयार मिश्रण में कोई गांठ नहीं होनी चाहिए। 

चौथा स्टेप- दही चूड़ा को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश मिला दें। आप चाहें तो कोई फल भी मिलाकर खा सकते हैं। इससे दही चूड़ा और भी टेस्टी लगेगा। वैसे ऑरिजनल स्वाद चाहिए तो सिंपल दही चूड़ा ही खाएं।

दही चूड़ा खाने के फायदे

दही चूड़ा को पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और गट हेल्थ भी अच्छी रहती है। अगर पेट खराब है या फूड पॉइजनिंग हुई है तो दही चूड़ा खा सकते हैं। दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दही चूड़ा खाने से वजन भी घटाया जा सकता है। हालांकि उसके लिए आप ज्यादा मीठा इस्तेमाल न करें।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *