तबाही मचा देहल! ‘मरून कलर सड़िया’ में अम्रपाली दुबे ने लूटा निरहुआ का दिल, चटक-मटक अदाओं से किया धमाका


Amrapali Dubey, Nirahua, Bhojpuri Songs

Image Source : INSTAGRAM
निरहुआ और आम्रपाली दुबे।

भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार जोड़ी की जब भी बात आती है तो लोग झट से आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नाम लेते हैं। इनके गाने आते ही हिट हो जाते हैं। लोग बार-बार इनके गाने सुनते हैं। यूट्यूब ट्रेंडिंग में भी इनके गाने छाए रहते हैं। आज हम इनके ऐसे ही एक गाने की बात करेंगे जो रिलीज तो कई महीने पहले हुआ, लेकिन आज भी ट्रेंडिंग बना हुआ है। साल 2024 में आया ये गाना 2025 में भी धूम मचा रहा है। गाने का नाम ‘मरून कलर सड़िया’ है। ‘मरून कलर सड़िया’ का जादू खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ निरहुआ इस गाने में खूब लटके-झटके लगाते नजर आ रहे हैं। 

धूम मचा रहा गाना

भोजपुरी फिल्म फसल का भोजपुरी सॉन्ग ‘मरून कलर सड़िया’ यूट्यूब पर अपने जादू के साथ फैन्स का लगातार पसंदीदा बना हुआ है। इस गाने में एक बार फिर आम्रपाली दुबे के डांस ने तबाही मचाई है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है, यही वजह है कि दोनों की जोड़ी को बेस्ट कहा जाता है। इनकी जोड़ी के दम पर कोई भी गाना सुपरहिट हो सकता है और ठीक ऐसा ही इस गाने के साथ भी हुआ है। ‘मरून कलर सड़िया’ गाना दोनों की फिल्म फसल का है। इस फिल्म की भी खूब तारीफ हुई है। कुछ ही वक्त पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। बात करें इस गाने की तो इसे अब तक 23 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

यहां देखें गाना

लोगों का रिएक्शन

आम्रपाली दुबे और निरहुआ सिंपल अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों की तारीफ के फैंस पुल बांध रहे हैं। इस गाने के कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘घर के तना और नीलकमल के गाना सीधे दिल पर लागेला।’ इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, ‘दोनों बवाल काट दिए हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘दोनों की जोड़ी धांसू है, गर्दा उड़ा दी है।’ मरून कलर सड़िया’ में निरहुआ धोती-कुर्ता पहने दिख रहे हैं। वहीं आम्रपाली ने मरून रंग की साड़ी कैरी की है। दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में जम रहे हैं। आगे भी दोनों एक साथ कई और फिल्मों में नजर आएंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *