इब्राहिम नहीं, 8 साल के मासूम तैमूर संग अस्पताल पहुंचे थे खून से लथपथ सैफ, डॉक्टर ने बताई कैसी थी हालत


taimur ali khan saif ali khan

Image Source : INSTAGRAM
तैमूर अली खान और सैफ अली खान।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार रात हमला हुआ। एक्टर को घायल अवस्था में उनके मासूम बेटे तैमूर अली खान अस्पताल लेकर पहुंचे। 8 साल के तैमूर ने बहादुरी दिखाई और अपने पिता को सहारा दिया। खबरें आ रही थीं कि सैफ अली खान को उनके बड़े बेटे अस्पताल लेकर पहुंचे हैं, लेकिन अब डॉक्टर्स ने नई अपडेट दी और बताया कि तैमूर ही वो शख्स थे जिसका हाथ थामे सैफ अली खान अपने पैरों पर चलकर अस्पताल के अंदर आए। इस दौरान सैफ अली खान ने भी हिम्मत दिखाई और खून से लथपथ होने के बाद भी बिना डरे वो अस्पताल पहुंच गए।   

डॉक्टर ने बताया कैसे पहुंचे अस्पताल

जब डॉक्टर्स की टीम से पूछा गया कि क्या सैफ अली खान आटो से अस्पताल आए थे तो उन्होंने साफ बताया कि ऐसा किसी ने नहीं देखा। डॉक्टर नीरज ने कहा कि सैफ पूरा बहादुरी के साथ अपने 7-8 साल के छोटे बेटे के साथ अंदर आए। उन्होंने बेटे का हाथ थाम रखा था। साथ में एक और हेल्पर उनके साथ था। डॉक्टर नीरज ने ही सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में सबसे पहले रिसीव किया और एडमिट कराया था। डॉक्टर नीरज ने बताया की सैफ अली खान रात करीबन पौने तीन बजे अस्पताल आए। सैफ के कपड़े खून से लथपथ थे पर वे रियल हीरो की तरह चल कर अंदर आये, बिल्कुल शेर की तरह। 

चार मेजर घाव हुए थे

डॉक्टर नीरज ने बताया कि उन्हें चार मेजर घाव हुए थे एक पीठ पर स्पाइनल कॉर्ड के पास, दूसरा गले के पास, तीसरा हाथ पर कलाई के पास और एक हाथ पर। इसी कड़ी में बताया कि गले के पास जो घाव था वह गहरा होता और गले की नस फटती तो काफी खून बहता, ऐसे में स्थिति गंभीर हो सकती थी। वैसे ही पीठ पर स्पाइनल कार्ड के पास चाकू का टुकड़ा था वह दो मिली मीटर अंदर जाता तो काफी दिक्कत होती। अभी उनकी सेहत में सुधार है उनको ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट किया जा रहा है 

अब रिकवर कर रहे एक्टर

डॉक्टर ने बताया की सैफ की हालत अब पहले से बेहतर है। ट्रीटमेंट पर वो अच्छे से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं और तेज रिकवरी भी देखने को मिल रही है। उनको अभी भी मॉनिटर किया जा रहा है। उनकी सेहत में सुधार है। उनको चोट लगी थी, घाव थे इसलिए उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया था, अभी वह ठीक है। उनके डिस्चार्ज को लेकर डॉक्टर फैसला लेंगे।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *