मोकामा में अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे छोटे सरकार


अनंत सिंह पर फायरिंग

Image Source : FILE
अनंत सिंह पर फायरिंग

मोकामा: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। मोकामा प्रखंड के नौरंगा- जलालपुर गांव में सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग की है। बताया जाता है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह आज नौरंगा जलालपुर के दौरे पर थे। इसी दौरान अनंत सिंह पर फायरिंग हुई। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक नौरंगा जलालपुर गांव में एक दबंग के द्वारा एक घर में ताला लगा दिया गया था इसी को लेकर पूर्व विधायक अनत सिंह गांव पहुचे थे। इसी दौरान उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फिलहाल गांव में भारी तनाव है। बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की।पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।इस गोलीबारी में छोटे सरकार भी बाल बाल बच गए हैं।

वहीं बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर फायरिंग की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

(रिपोर्ट-विकास कुमार)

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *