स्टारकिड्स की ऐशो-आराम भरी लाइफ पर शाहिद का तंज, बोले- मेरे पास कपड़ों के लिए भी पैसे नहीं थे और कुछ लोग…


Shahid Kapoor

Image Source : INSTAGRAM
शाहिद कपूर की देवा 31 जनवरी को रिलीज होगी।

शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के जाने-माने और सबसे उम्दा अभिनेताओं में गिने जाते हैं। इन दिनों शाहिद अपनी फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने 2003 में रिलीज हुई ‘इश्क विश्क’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। शाहिद फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में वो प्रिविलेज नहीं मिला, जो बाकि के स्टारकिड्स को मिलता है। इस बीच शाहिद ने अपने स्ट्रगल पर खुलकर बात की है।

हीरो बनने के लिए शाहिद कपूर ने की कड़ी मेहनत

शाहिद कपूर ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने स्ट्रगल और पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक पर खुलकर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए ऑडिशन देने पड़े और अपने करियर के उस दौर के बारे में भी चर्चा की जब उन्हें छोटा महसूस कराया जाता था।

स्टारकिड्स के स्ट्रगल पर शाहिद का तंज

शाहिद कपूर ने इस दौरान आज के स्टारकिड्स के स्ट्रगल पर भी खुलकर तंज किया और कहा- ‘मेरे पिता (पंकज कपूर) कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं और मां कत्थक डांसर थीं। मैं भाड़े के घरों में रहा हूं। कई ऑडिशन दिए हैं, मुझे उस तरह का प्रिविलेज नहीं मिला। कुछ लोग बीएमडब्ल्यू में संघर्ष करते हैं, टॉप डायरेक्टर्स के साथ अपनी जर्नी शुरू करते हैं। मैं 250 ऑडिशन देने के बाद आया। आज लोग कहते हैं कि शाहिद का फैशन सेंस बहुत अच्छा है, लेकिन अगर आप उन दिनों के मेरे कपड़े देखेंगे तो मुझ पर हंसेंगे। मेरे पास कपड़े खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे।’

जब शाहिद को छोटा महसूस कराया गया

शाहिद कपूर ने बताया कि कैसे कई बार उन्हें छोटा और कम भी फील कराया गया। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म के दौरान उन्हें कमतर महसूस कराया गया। उन्होंने इस फिल्म का नाम लिए बिना कहा- ‘मेरे साथ कबीर सिंह के पहले ऐसा हुआ था, जब मुझे कम महसूस कराया गया। मुझे लगने लगा था कि मैं बाकियों से कम हूं। उस दौरान मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया, जहां मुझे फील हुआ कि मैं बाकियों से कम हूं, लेकिन मैं इसे एक्सेप्ट नहीं करूंगा।’

कब रिलीज होगी देवा?

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्दी ही ‘देवा’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें शाहिद एक पुलिस अफसर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब फैंस को देवा की रिलीज का इंतजार है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *