
Breaking News
गाजियाबाद में शनिवार तड़के गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। सिलेंडर फटने के धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा चौक दिल्ली-वजीराबाद रोड पर गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में आग लगी है। दमकल विभाग को सुबह 4.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं।
