LPG Price : वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज पेश होने जा रहा है। इससे पहले लोगों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गये हैं। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती हुई है। इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1 अगस्त 2024 के बाद से अपरिवर्तित हैं।
कितने घट गए दाम?
इस बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। यह पहले 1804 रुपये का मिल रहा था। कोलकाता में इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये हो गई है। मुंबई में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1749.50 रुपये का मिल रहा है। यह पहले 1756 रुपये का मिल रहा था।
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत
घरों में काम आने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर आज भी पुराने दाम पर ही मिल रहा है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। उधर कोलकाता में यह रसोई गैस सिलेंडर 829 रुपये में मिल रहा है।