कोहरे के कारण नहर में गिरी क्रूजर गाड़ी, नौ की मौत, तीन लापता


Rescue Operation

Image Source : INDIA TV
लोगों की तलाश में जुटे बचावकर्मी

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक वाहन के भाखड़ा नहर में गिर जाने से पांच महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अब भी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय वाहन में 14 लोग सवार थे और एक व्यक्ति और 11 वर्षीय एक लड़के को बचा लिया गया है। उसने बताया कि बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात रतिया के सरदारेवाला गांव में संभवत: घने कोहरे की वजह से हुई। 

कालावाली क्षेत्र में सात शव बरामद किए गए हैं। हादसे का शिकार हुई क्रूजर गाड़ी पंजाब से लौट रही थी और रतिया फतेहाबाद में रात के समय गांव सरदारेवाला के पास हादसे का शिकार हुई। गाड़ी में 14 लोग सवार थे। मृतकों के शव थाना कालावाली क्षेत्र के गांव गदराना के नजदीक कालुवाना रजवाहा में मिले। शवो को गांव वासियों ने नहर से बाहर निकाला। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक वाहन में सवार अधिकतर यात्री महमारा गांव के निवासी थे और पंजाब के फाजिल्का जिले के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वाहन सरदारेवाला गांव के पास पहुंचा तो घने कोहरे के कारण चालक ने उसपर से नियंत्रण खो दिया और वाहन भाखड़ा नहर में जा गिरा। पुलिस उपाधीक्षक (रतिया) संजय कुमार ने बताया कि अब तक नौ शव बरामद कर लिए गए हैं तथा तीन अन्य लापता यात्रियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। 

लापता लोगों की तलाश जारी

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और 11 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नहर का जलस्तर कम हो गया है तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और गोताखोर बचाव अभियान चला रहे हैं। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

हरियाणा के इन 9 जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश की चेतावनी, गिर सकते हैं ओले

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को दिया ये चैलेंज

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *