Fact Check: क्या PM मोदी होने वाले हैं रिटायर? सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी पोस्ट


Fact Check
Image Source : SCREENSHOT
फैक्ट चेक।

सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है कि 16 सितंबर 2025 को पीएम मोदी के कार्यकाल का अंतिम दिन होगा। इस दावे की पड़ताल करने पर पता लगा है कि वायरल हो रहा ग्राफिक एडिटेड है और फर्जी दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने 2 अप्रैल 2025 को ‘TIMES NOW’ का एक कथित ग्राफिक शेयर किया। इस ग्राफिक के साथ यूजर ने कैप्शन लिखा, “सौग़ात-ए-मोदी, धन्यवाद श्रीमान जी”। वायरल ग्राफिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ यह दावा किया गया है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। 16 सितंबर 2025 उनके कार्यकाल का अंतिम दिन होगा।” इस ग्राफिक में यह भी लिखा गया है कि यह “घोषणा” नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ पीएम मोदी की बैठक के दो दिन बाद की गई थी।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च की मदद लेकर इस बात को सर्च किया कि क्या पीएम मोदी ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। हालांकि, हमें ऐसी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जो यह पुष्टि करती हो कि हालिया नागपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रिटायरमेंट की घोषणा की है। इसके बाद हमने प्रधानमंत्री मोदी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला, लेकिन हमें ऐसा कोई भी पोस्ट नहीं मिला जो वायरल दावे की पुष्टि करता हो।

जांच को आगे बढ़ाने पर हमें India TV की वेबसाइट पर 31 मार्च 2025 को पब्लिश की गई एक खबर मिली। इस खबर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मोदी आने वाले कई सालों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा- “2029 में, हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे। हमारी संस्कृति में, नेता के सक्रिय होने पर उत्तराधिकार के बारे में बात करना अनुचित है। यह मुगल संस्कृति है। इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।”

Fact Check में क्या निकला?

Fact Check में सामने आया है कि पीएम मोदी के राजनीति से रिटायर होने वाली खबर झूठी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ग्राफिक एडिटेड है। यूजर्स को ऐसे किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या IPL 2025 के बीच में ही रिटायर हो रहे एम एस धोनी? जानें क्या है सच्चाई

Fact Check: क्या पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान कट गई बिजली? जानें वायरल हो रही वीडियो का पूरा सच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *