Charlie Chaplin: रोते हुए लोगों को खूब हंसाया, ऑस्कर कमाया, जिनकी कब्र ही चुरा ले गए थे चोर


चार्ली चैपलिन के जीवन के किस्से

चार्ली चैपलिन के जीवन के किस्से

चार्ली चैपलिन जिन्हें पूरी दुनिया मसखरा कहती है, जो लोगों को हंसाता रहता था। चेहरा ही ऐसा बनाता था कि रोता हुआ बच्चा भी हंसने लगता। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि लोगों को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का खुद का पूरा जीवन दुखों से भरा हुआ था। बचपन में ही चार्ली चैपलिन ने अपने माता-पिता का तलाक देखा। पिता को शराब के नशे में तो मां को बीमार रहेत देखा और इतना ही नहीं इस एक्टर ने  तो तीन शादियां की लेकिन प्यार के लिए तरसते रहे। अपनी अदाकारी से दुनिया को हैरान करने वाले इस कलाकार ने हंसी बिखेरी लेकिन खुद जीवन भर गम में डूबा रहा।

बिना कहे सबसे सटीक कॉमेडी करने वाले और पूंजीवाद, फॉसिज्म और वॉर के खिलाफ हंसा हंसा कर तीखा तंज कसने वाले चार्ली  चैपलिन के नाम से आप भी अंजान नहीं होंगे.चार्ली चैपलिन ऐसे पहले एक्टर थे जिन्हें टाइम मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी।

कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह

Image Source : INDIATV

कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह

जीवन भर विवादों में रहे चार्ली

चार्ली चैपलिन जीते जी तो विवादों में रहे ही लेकिन मरने के बाद भी विवादों ने उनका दामन नहीं छोड़ा। मौत के तीन महीने बाद चार्ली चैपलिन का शव उनकी कब्र से ही गायब हो गया था। कहा गया किउनके शव को कुछ लोगों ने चुरा लिया था और चोर उनके परिवार के पास फिरौती मांगने तक पहुंच गए थे।

बन गया एक नया रिकॉर्ड

चार्ली चैपलिन ने खुद दुखों को झेलकर इतनी अर्थपूर्ण कॉमेडी की कि उनके सम्मान में ऑस्कर में एक नया रिकॉर्ड ही बन गया। चार्ली चैपलिन को ऑस्कर में सबसे ज्यादा देर तक स्टैंडिंग ओवेशन मिलने का सम्मान प्राप्त है। ऑस्कर सेरेमनी में आए दर्शकों ने करीब 12 मिनट तक खड़े होकर चार्ली चैप्लिन के लिए तालियां बजाई। चार्ली चैप्लिन के सम्मान का ये वीडियो फैक्ट्स फन फ्रेंजी नाम के इंस्टाग्राम चैनल ने शेयर किया है।

तीन बार रचाई शादी, नहीं मिला सच्चा प्यार

चार्ली चैपलिन ने तीन शादियां कीं, जिसमें 1918 में उन्होंने 16 वर्षीय मिल्ड्रेड हैरिस से शादी की थी और उनका दो साल बाद ही तलाक हो गया। चार्ली ने दूसरी शादी लिटा ग्रे से की जिसने उन पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया और फिर तलाक हो गया। आखिरकार 1943 में 54 साल की उम्र में चार्ली ने  तीसरी शादी ऊना से की। उस समय ऊना की उम्र 18 साल थी, जिसको लेकर उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। कहा जाता है कि तीन शादियों के बाद भी उन्हें प्यार नहीं मिला।

चार्ली ने जीता ऑस्कर अवार्ड

Image Source : INDIATV

चार्ली ने जीता ऑस्कर अवार्ड

अभिनय की कला विरासत में मिली थी

चार्ली चैपलिन के पिता जहां एक फेमस गायक और अभिनेता थे, तो वहीं उनकी मां हन्ना चैपलिन भी एक गायिका और एक्ट्रेस थीं। माता-पिता के अभिनय जगत से होने के कारण चार्ली चैपलिन को एक्टिंग विरासत में मिली थी। 14 साल की उम्र में पहली बार चार्ली चैपलिन ने एक नाटक में कॉमिल रोल किया था। इस रोल को दर्शकों को काफी सराहा गया था। चार्ली ने कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर के तौर पर अपना करियर बनाया था। 

चार्ली की कब्र ही चुरा ले गए थे चोर

Image Source : INDIATV

चार्ली की कब्र ही चुरा ले गए थे चोर

हिटलर पर बनाई फिल्म, खुद किया अभिनय

चार्ली चैपलिन कला के हर क्षेत्र में माहिर थे, वह अपनी फिल्म में निर्देशन, पटकथा, अभिनय, निर्माण और संगीत खुद दिया था। साल 1940 में चार्ली चैपलिन ने तानाशाह हिटलर पर एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म का नाम ‘द ग्रेट डिक्टेटर’ था। इस फिल्म में उन्होंने हिटलर का रोल निभाया था। वहीं फिल्म में चार्ली द्वारा हिटलर को कॉमिक कैरेक्टर के रूप में पेश दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। साल 1973 में चार्ली चैपलिन को ऑस्कर से सम्मानित किया गया।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *