रेड कॉर्नर नोटिस के साथ ही बांग्लादेश ने चल दी है बड़ी चाल, शेख हसीना की और बढ़ेंगी मुश्किलें?


बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना
Image Source : FILE PHOTO
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना

बांग्लादेश की सरकार अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अब बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में हैं। इस तरह से अब हसीना की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश पुलिस ने इंटरपोल से 12 लोगों के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है और बांग्लादेश पुलिस के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो द्वारा जारी इस लिस्ट में पूर्व पीएम शेख हसीना का भी नाम शामिल है। बांग्लादेश ने पुलिस ने इंटरपोल से संपर्क कर हसीना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की बात ही कही है।

पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये आवेदन उन आरोपों के संबंध में दायर किए जाते हैं, जो जांच के दौरान या किसी चल रही केस प्रोसिडिंग में सामने आते हैं और इस नोटिस का उपयोग इंटरपोल द्वारा किसी व्यक्ति की अस्थायी गिरफ्तारी के लिए किया जाता है, ताकि गिरफ्तारी के बाद उसका प्रत्यर्पण कराया जा सके। 

बता दें किइंटरपोल अपना देश छोड़कर किसी और देश में रह रहे भगोड़ों का पता लगाने में मदद करता है और जब इंटरपोल की मदद से अगर एक बार पुष्टि हो जाए तो संबंधित अधिकारियों से यह जानकारी साझा भी करता है और फिर उस भगोड़े के खिलाफ एक्शन लिया जाता है और उसका प्रत्यर्पण कराया जाता है।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *