प्रेम विवाह का अंजाम! ससुर ने बहू की हत्या कर तालाब के किनारे दफनाया, एक साल पहले हुई थी शादी


पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव को निकाला

पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव को निकाला

बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को सूखे तालाब के किनारे मिट्टी में दफना दिया गया। मृतका की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है, जो सुजीत कुमार की पत्नी है। कंचन ने एक साल पहले सुजीत से प्रेम विवाह किया था।

हत्या के पीछे ससुराल वाले

मिली जानकारी के अनुसार, कंचन की हत्या के पीछे उसके ससुराल वालों का हाथ है। बताया जा रहा है कि कंचन के ससुर रामभरोस राय ने ही इस हत्या को अंजाम दिया और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सूखे तालाब के किनारे मिट्टी के अंदर छुपाकर दफना दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मजिस्ट्रेट की निगरानी में गड्ढा खुदवाकर महिला का शव बाहर निकाला गया।

हिरासत में ससुर, पूछताछ जारी

घटना को लेकर इलाके में भय का माहौल है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी ससुर रामभरोस राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कहा ये भी जा रहा है कि ससुराल वालों को यह यह विवाद मंजूर नहीं था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना से मृतका के मायके पक्ष में आक्रोश है। मायके वालों ने इस घटना में शामिल आरोपियों को कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कंचन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

(रिपोर्ट- सौरभ)

ये भी पढ़ें-

टूरिस्ट को बचाने के लिए आतंकी पर टूट पड़ा था घोड़ेवाला, तभी दूसरे ने मार दी गोली और हो गई मौत

शिकार करने के लालच में शिकारी खुद भी फंसकर कुएं में गिरा- देखें VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *