Apr 27, 2025
7:31 PM (IST)
लखनऊ को मिली 54 रनों से हार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 20 ओवर्स में 161 रन बनाकर सिमट गई जिसमें उन्हें इस मैच में 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई इस जीत के साथ अब प्वाइंट्स टेबल में एकबार फिर से टॉप-4 में पहुंच गई है।
Apr 27, 2025
7:06 PM (IST)
लखनऊ को लगा 8वां झटका
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने अपना 8वां विकेट 142 के स्कोर पर आवेश खान के रूप में गंवाया है जो बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
Apr 27, 2025
7:04 PM (IST)
डेविड मिलर हुए आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 141 के स्कोर पर अपना छठा विकेट डेविड मिलर के रूप में गंवाया है जो 24 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।
Apr 27, 2025
7:00 PM (IST)
आयुष बडोनी हुए आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 135 के स्कोर पर पांचवां झटका आयुष बडोनी के रूप में लगा है।
Apr 27, 2025
6:54 PM (IST)
लखनऊ ने 14 ओवर्स में बनाएं 134 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। लखनऊ को अब बाकी बची 36 गेंदों में जीत के लिए 82 रन और बनाने हैं।
Apr 27, 2025
6:40 PM (IST)
मिचेल मार्श को बोल्ट ने भेजा पवेलियन
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 110 के स्कोर पर चौथा झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा है जो 34 रनों की पारी खेलने के बाद ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने।
Apr 27, 2025
6:33 PM (IST)
लखनऊ ने 10 ओवर्स में बनाएं 103 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 103 रनों का स्कोर बना लिया है। मिचेल मार्श 33 और आयुष बडोनी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ को अब बाकी बची 60 गेंदों में 113 रन और बनाने हैं।
Apr 27, 2025
6:19 PM (IST)
लखनऊ ने 2 अहम विकेट गंवाए
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए निकोलस पूरन और ऋषभ पंत के रूप में अपना दूसरा और तीसरा विकेट एक ही ओवर में गंवा दिया। पूरन जहां 27 रन बनाए तो वहीं पंत सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Apr 27, 2025
6:04 PM (IST)
5 ओवर पूरे
5 ओवर में लखनऊ ने 1 विकेट खोकर 40 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। पूरन और मार्श क्रीज पर डटे हुए हैं।
Apr 27, 2025
5:54 PM (IST)
मारक्रम आउट
लखनऊ को तीसरे ओवर में पहला झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह ने मारक्रम को आउट करते हुए मुंबई को पहली सफलता दिला दी है।
Apr 27, 2025
5:44 PM (IST)
छ्क्का!
ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर से आए 9 रन। दीपक चाहर के ओवक का मार्श ने गगनचुंबी छक्के से किया स्वागत।
Apr 27, 2025
5:41 PM (IST)
LSG की पारी का आगाज
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का आगाज हो चुका है। मिचेल मार्श और एडन मारक्रम मैदान पर उतर चुके हैं।
Apr 27, 2025
5:28 PM (IST)
मुंबई ने 20 ओवर्स में बनाएं 215 रन
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर बनाया है। मुंबई की तरफ से रेयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
Apr 27, 2025
5:11 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना छठा विकेट 180 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के रूप में गंवाया है जो 54 रनों की पारी खेलने के बाद आवेश खान का शिकार बने।
Apr 27, 2025
4:55 PM (IST)
हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में 157 के स्कोर पर पांचवां झटका कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है जो सिर्फ 5 रन बनाकर मयंक यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।
Apr 27, 2025
4:51 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर्स में बनाएं 157 रन
मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 44 रन बना लिए हैं।
Apr 27, 2025
4:42 PM (IST)
तिलक वर्मा लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 137 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गंवाया है जो रवि बिश्नोई की गेंद पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Apr 27, 2025
4:30 PM (IST)
विल जैक्स लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में 116 रनों के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट विल जैक्स के रूप में गंवाया है जो 29 रनों की पारी खेलने के बाद प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।
Apr 27, 2025
4:27 PM (IST)
मुंबई ने 11 ओवर्स में बनाएं 115 रन
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं, जिसमें विल जैक्स 29 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 27, 2025
4:15 PM (IST)
रिकेल्टन 58 रन बनाकर हुए आउट
मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में 88 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट रेयान रिकेल्टन के रूप में गंवाया है जो 58 रनों की पारी खेलने के बाद दिग्वेश राठी का शिकार बने।
Apr 27, 2025
4:08 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने 7 ओवर्स में बनाएं 73 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं, जिसमें रिकल्टन 55 और विल जैक्स 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 27, 2025
3:56 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर्स में बनाएं 47 रन
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं, जिसमें रेयान रिकेल्टन 31 और विल जैक्स 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 27, 2025
3:44 PM (IST)
रोहित शर्मा हुए आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 33 के स्कोर पर पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है जो 12 रन बनाकर मयंक यादव का शिकार बने।
Apr 27, 2025
3:39 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने 2 ओवर्स में बनाएं 20 रन
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं, जिसमें रेयान रिकेलटन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं रोहित शर्मा ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है।
Apr 27, 2025
3:32 PM (IST)
मुंबई इंडियंस की पारी हुई शुरू
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है जिसमें उनकी तरफ से रोहित शर्मा और रेयान रिकेलटन ओपनिंग में उतरे हैं।
Apr 27, 2025
3:15 PM (IST)
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट
मुंबई इंडियंस – जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले।
लखनऊ सुपर जाएंट्स – डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह।
Apr 27, 2025
3:13 PM (IST)
मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।
Apr 27, 2025
3:12 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की प्लेइंग 11
एडन माक्ररम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
Apr 27, 2025
3:03 PM (IST)
MI vs LSG: टॉस अपडेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
Apr 27, 2025
2:51 PM (IST)
दोनों टीमों के हैं बराबर अंक
अभी प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 10-10 अंक हैं। मुंबई इंडियंस की टीम (0.673 नेट रन रेट) पांचवें नंबर पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (माइनस 0.054) छठे नंबर पर है। आज जो भी टीम ये मैच जीतेगी। वह प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। उसके 12 अंक हो जाएंगे।
Apr 27, 2025
2:38 PM (IST)
MI vs LSG: दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई और लखनऊ के बीच आईपीएल में अब तक 7 मैच खेले गए हैं। यहां लखनऊ का पलड़ा भारी दिख रहा है। लखनऊ ने अब तक 6 और मुंबई ने केवल एक मैच जीता है।
Apr 27, 2025
2:17 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, आयुष बडोनी, आकाश दीप, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी
Apr 27, 2025
2:09 PM (IST)
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, जसप्रीत बुमरा, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, राज बावा, रॉबिन मिंज
