ब्रेड से बनाएं स्वादिष्ट दानेदार बर्फी, स्वाद ऐसा कि कोई पहचान भी नहीं पाएगा, जानिए रेसिपी


ब्रेड बर्फी रेसिपी
Image Source : SOCIAL
ब्रेड बर्फी रेसिपी

ब्रेड खाना बच्चों और बड़ों सभी को पसंद होता है। हालांकि कई बार ब्रेड का इतना बड़ा पैकेट आ जाता है जिसे खत्म करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप ब्रेड से कई तरह की डिश बना सकते हैं। ब्रेड पकोड़ा, सैंडविच और ब्रेड कटलेट तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड की बर्फी खाई है। ब्रेड से बहुत टेस्टी बर्फी बनती है। एक बार इस रेसिपी को आप जरूर ट्राई करें। सिर्फ घर में मौजूद चीजों से इतनी टेस्टी ब्रेड बर्फी बनेगी कि खाने वालों को यकीन नहीं होगा कि ये ब्रेड से बनी है। जानिए ब्रेड से बर्फी बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए और क्या है रेसिपी।

ब्रेड बर्फी रेसिपी

पहला स्टेप- ब्रेड से बर्फी बनाने के लिए 4 पीस सफेद ब्रेड लें और इन्हें टुकड़ों में तोड़कर मिक्सी में डाल दें। अब ब्रेड को पीसकर बारीक पाउडर जैसा तैयार कर लें। कड़ाही में डेढ़ कर गाढ़ा दूध लें और तेज आंच पर दूध को पकाएं। दूध को रबड़ी जैसा होने तक चलाते हुए पकाना है। अब तैयार रबड़ी में पिसी हुई ब्रेड यानि ब्रेड क्रम्ब्स डाल दें और मिला दें। 

दूसरा स्टेप- इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से ब्रेड और रबड़ी को मिक्स कर दें। जब दोनों चीज काफी ड्राई हो जाएं तो इसमें स्वादानुसार या करीब आधा कप चीनी मिला दें। लगातार चलाते हुए पकाएं। चीनी घुलने के बाद कड़ाही में एक छोटी चम्मच देसी घी डाल दें और मिक्स करते हुए चलाएं।

तीसरा स्टेप- जब ब्रेड अच्छी तरह से ब्राउन हो जाए और कड़ाही को छोड़ने लगे तो इसे किसी बटर पेपर पर या प्लेट में सेट कर लें। ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू डालकर जमा दें। थोड़ी देर बाद बर्फी के पीस काट लें। तैयार है ब्रेड से बनी एकदम स्वादिष्ट और दानेदार बर्फी। इसे आप घर आए मेहमानों को सर्व करें। बच्चों को ब्रेड बर्फी का स्वाद काफी पसंद आएगा। उन्हें टिफिन में बनाकर भी दे सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *