
एस जयशंकर
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान से अगर बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर बात होगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि दोनों देशों के बीच किसी तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं होगा। दोनों देश द्विपक्षीय स्तर ही मामले को सुलझाएंगे।
