‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के सम्मान में हजारों सिख युवाओं ने दिल्ली में निकाली ‘खालसा तिरंगा यात्रा’- देखें VIDEO


दिल्ली में निकाली गई 'खालसा तिरंगा यात्रा'
Image Source : @MSSIRSA
दिल्ली में निकाली गई ‘खालसा तिरंगा यात्रा’

नई दिल्ली: भगवा पगड़ी पहने, हाथ में तिरंगा लिए और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दिल्ली में सिख समुदाय के हजारों लोगों ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के मद्देनजर भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में ‘खालसा तिरंगा यात्रा’ निकाली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम से इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए अपनी यात्रा कर्तव्य पथ पर समाप्त की। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी इस रैली में शामिल थे, जो खुद तिरंगा पकड़े हुए बाइक चला रहे थे। उनके साथ उनके कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद भी मौजूद थे।

“100 KM अंदर घुस दुश्मन का खात्मा किया”

इस अवसर पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भारतीय सेना की बहादुरी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, हम बहुत खुश हैं कि हमारी सेना ने बहादुरी दिखाई। आज हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं। आज सिख समुदाय के सभी लोगों ने हमारी सेना के सम्मान में यह रैली निकाली है। हम उस बहादुर मां को भी सलाम करते हैं, जिसने उस बहादुर बेटे को जन्म दिया, जो 100 किलोमीटर अंदर गया और दुश्मन का खात्मा कर दिया।

 राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठाया सवाल

सिरसा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “देशभक्ति की भावना वही महसूस कर सकते हैं जो देश के निवासी हैं। राहुल गांधी की मां, सोनिया गांधी, इस देश से नहीं हैं। राहुल गांधी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को रोकने की पूरी कोशिश की। वह चीन से चंदा लेते हैं, अपना कार्यालय तुर्की में खोलते हैं, और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।”

“हमारा खालसा पंथ देश की सेवा, रक्षा और एकता के लिए हमेशा सबसे आगे रहा”

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा खालसा पंथ देश की सेवा, देश की रक्षा और देश की एकता के लिए हमेशा सबसे आगे रहा है। आज की तिरंगा यात्रा भी यह संदेश देने के लिए है कि देश का सिख समुदाय का हर व्यक्ति इस मातृभूमि के लिए मरने को तैयार है… मैं सिख समुदाय के अपने सभी भाइयों को बधाई देती हूं, जिन्होंने आज दिल्ली में इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।”

ये भी पढ़ें-

Kailash Mansarovar Yatra के लिए सेलेक्ट हुए 750 तीर्थयात्री, इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा, जानें पूरी डिटेल्स

नीले रंग के सूटकेस में मिली युवती की लाश, हत्या के बाद चलती ट्रेन से फेंकने की आशंका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *