अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा संग किया काम, निगेटिव रोल से मिली पहचान, आज कहलाता है टीवी स्टार


sudhanshu pandey
Image Source : INSTAGRAM
सुधांशु पांडेय का चमकता करियर

सुधांशु पांडे कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें सुपरहिट सीरियल अनुपमा में ‘वनराज शाह’ के किरदार से काफी प्यार मिला। हालांकि, भारतीय दर्शकों ने सास-बहू के धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के इस शो को काफी प्रशंसा मिली और दर्शकों को ने इसे टीआरपी में टॉप पर पहुंचा दिया। सुधांशु पांडे ने 29 अगस्त, 2024 को शो छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। सुधांशु ने हिट सीरियल में ‘वनराज शाह’ के निगेटिव रोल से एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुधांशु पांडे ने न सिर्फ टीवी जगत में काम किया है बल्कि कई हिंदी फिल्मों और कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

मॉडलिंग से चमकी किस्मत

सुधांशु पांडे आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्हें मॉडलिंग में दिलचस्पी हो गई। जब उन्होंने शो ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया, तो उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया। 19 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और बाद में वे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए। उन्हें पंकज उधास के गाने ‘मैखाने’ में भी देखा गया था।

सुधांशु पांडे का फिल्मी करियर

सुधांशु पांडे ‘खजुराहो 950 ई.’ नाम के एक पीरियड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। हालांकि, यह फिल्म बन नहीं पाई। बाद में उन्होंने 2000 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उन्हें इंस्पेक्टर राहुल के किरदार में देखा गया था। बाद में उन्हें तरला दलाल के कुकिंग शो ‘कुक इट अप विद तरला दलाल’ में देखा गया। सुधांशु पांडे ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं सुधांशु पांडे बॉलीवुड रोमांटिक मिस्ट्री थ्रिलर हिंदी मूवी ‘यकीन’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दिए थे, जिसका निर्देशन गिरीश धमीजा ने किया है। इसमें अर्जुन रामपाल, किम शर्मा और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका में हैं।

आशा के साथ सुधांशु करेंगे धमाका

सुधांशु पांडे ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर म्यूजिक बैंड ‘बैंड ऑफ बॉयज’ में वापसी की है। सिंगर आशा भोसले के साथ कोलैबरेशन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। सुधांशु पांडे आखिरी बार रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना के अनुपमा में नजर आए थे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *