OTT पर आते ही धमाल मचा रही ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर, बजट का आधा भी नहीं कर पाई वसूल


Sikandar
Image Source : INSTAGRAM
फ्लॉप फिल्म ओटीटी पर हुई हिट

सिनेमाघरों में कई फिल्में हर महीने रिलीज होती है, लेकिन उनमें से कुछ ही सुपरहिट साबित हो पाती है। ऐसा ही कुछ 2025 में भी देखने को मिला। इस साल कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई, लेकिन कमाई के मामले में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के समाने नहीं टीक पाई। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 597.16 करोड़ रुपये की कमाई की है और विदेशों में 801.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी तहलका मचा चुकी है, लेकिन इसी साल आई सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन से भरपूर मूवी फ्लॉप हो गई। अब इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होते ही धमाका कर दिया है और एक दिन में ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई। हम बात कर रहे हैं, ‘सिकंदर’ की।

फ्लॉप फिल्म ओटीटी पर हुई हिट

भाईजान के फैंस हर साल ईद पर उनकी फिल्म का इंतजार बेसब्री से करते हैं। इस बार ‘सिकंदर’ ने दस्तक दी, जिसमें सलमान खान की पत्नी का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया था। 2 घंटे 28 मिनट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और दुनिया भर में सिर्फ 184.6 करोड़ रुपये कमा पाई। भले ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम नहीं मचा सकी, लेकिन जैसे ही ओटीटी पर रिलीज हुई तो धमाका कर दिया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद ये फिल्म जबरदस्त चर्चा में है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म को आए सिर्फ 48 घंटे ही हुए हैं, लेकिन ओटीटी पर टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गई। आईएमडीबी पर इसे 4.1 की रेटिंग मिली है।

सलमान संग पहली बार दिखी थीं ये एक्ट्रेस

‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर एआर मुरुगुदास की इस फिल्म में  सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आई थीं। इसके साथ ही काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, अंजिनि धवन और सुनील शेट्टी अहम किरदारों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आए थे। यह फिल्म एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *