हरियाणा में कल नहीं बजेंगे युद्ध के सायरन, मॉक ड्रिल को स्थगित किया गया


Blackout
Image Source : FILE
ब्लैक आउट तस्वीर

चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर होने वाले ब्लैक आउट को स्थगित कर दिया गया है। राज्य के सभी 22 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैक आउट होना था। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन शील्ड के तहत सिविल डिफेंस एक्सरसाइज की योजना थी और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया।

पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक ब्लैकआउट, रात आठ से 8.15 बजे तक होना था। इस अभ्यास का मकसद राज्य की आपातकालीन तैयारियों और जवाब देने की ताकत बढ़ाना था। इसमें हवाई हमले, ड्रोन हमले और अन्य युद्ध के हालात को दिखाने की योजना थी। ब्लैकआउट के साथ विभिन्न जगहों पर मॉक ड्रिल की योजना को भी स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले राज्य की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया था कि इस अभ्यास का उद्देश्य राज्य के मौजूदा इमरजेंसी सिस्टम का टेस्ट करना और नागरिक-प्रशासन, रक्षा बलों व स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय में सुधार करना है। इस अभ्यास में सिविल डिफेंस वार्डन, पंजीकृत स्वयंसेवक और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सहित युवा संगठन हिस्सा बनने वाले थे।

ब्लैकआउट के दौरान क्या करें, क्या नहीं

  1. किसी भी बिल्डिंग में कोई रोशनी नहीं होनी चाहिए, अगर हो तो उसे अपारदर्शी चीजों से ढक देना चाहिए।
  2. किसी चमकदार लाइट बिल्डिंग के छत वाले हिस्से के बाहर दिखाई नहीं देनी चाहिए।
  3. बिल्डिंग या उसके किसी भी हिस्से के बाहर ऊपर की ओर कोई चमक नहीं होनी चाहिए।
  4. किसी भी बिल्डिंग के बाहर सजावट या विज्ञापन के लिए कोई रोशनी नहीं होनी चाहिए।
  5. ब्लैकआउट के दौरान कार में लगने वाली सभी लाइट्स को स्क्रीन किया जाना चाहिए, जिनसे बीम निकलती हैं।
  6. इसके लिए पहला तरीका है कांच के ऊपर सूखा भूरा कागज़ लगाना, जिससे हल्की रोशनी निकलेगी।
  7. दूसरा तरीका है कांच के पीछे एक कार्डबोर्ड डिस्क डालना है जो पूरे क्षेत्र को कवर करती है।
  8. रिफ्लेक्टर को इस तरह से कवर किया जाना चाहिए कि रिफ्लेक्टर से कोई लाइट ना निकलती हो।
  9. हाथ में किसी तरह की रौशनी हो तो उन्हें भी कागज़ में लपेटा जाना चाहिए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *