नॉर्थ ईस्ट में बाढ़, UP में आंधी का ऑरेंज अलर्ट; जानिए आज किन राज्यों में होगी बारिश


weather update
Image Source : INDIA TV
दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम अपडेट।

मानसून के दस्तक देते ही देश के अधिकांश राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है। दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश ने लाखों को लोगों को प्रभावित किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक बारिश का यही सिलसिला देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी एवं इससे सटे इलाकों में भी मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली में भी आने वाले 1-2 दिनों तक हल्की बारी और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है। 

नॉर्थ ईस्ट में कैसा रहेगा मौसम?

नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात हो गए हैं। बाढ़, बारिश और लैंड स्लाइड की चपेट में आने से नॉर्थ ईस्ट में अबतक 26 लोगों की जान जा चुकी है। भारी बारिश के बाद मणिपुर के कई शहरों का हाल बुरा है। इंफाल में तो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। त्रिपुरा, सिक्किम, असम और नॉर्थ ईस्ट के दूसरे इलाकों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।  

north east flood

Image Source : PTI

अगरतला में बारिश के बाद की स्थिति।

रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आने वाले 5-7 दिनों तक बारिश का ये सिलसिला नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में देखने को मिल सकता है। 

दिल्ली और UP में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले एक से दो दिनों तक दिल्ली में तापमान में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने यूपी के 14 जिलों में आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें लखनऊ और कानपुर शामिल है। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव हो रहा है और आज से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

  • बिहार में अगले 4 दिनों तक उमस भरी गर्मी और बारिश की संभावना है जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • राजस्थान में पिछली रात तेज आंधी और हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 2 जून से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 2-4 जून के दौरान दोपहर में कई इलाकों में बारिश, तेज आंधी और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है
  • हरियाणा में नौतपा अभी तक जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद प्री-मानसून बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

आंधी की वजह से एयर टर्बुलेंस में फंसा इंडिगो का विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, तापमान गिरने से मिली राहत

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *