भूनकर बनाएं मूंगदाल का हलवा, मिनटों में तैयार हो जाएगी ये रेसिपी, हर कोई दोबारा मांग कर खाएगा


मूगदाल का हलवा रेसिपी
Image Source : SOCIAL
मूगदाल का हलवा रेसिपी

खाने के बाद लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। भारत में घर आए मेहमानों को खाने के बाद कुछ मीठा जरूर सर्व किया जाता है। बाजार में वैसे को सभी तरह की मिठाई मिलती हैं। लेकिन घर की बनी मिठाई का स्वाद ही कुछ और होता है। घर में बना मूंगदाल का हलवा बहुत स्वादिष्ट लगता है। मूंगदाल का हलवा सभी सीजन में आसानी से मिल जाता है। हालांकि कुछ लोगों को मूंगदाल का हलवा बनाने में की जाने वाली मेहनत से डर लगता है। ऐसे में आज हम आपको एक बड़ी आसान और काम की ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप फटाफट मूंगदाल का हलवा बना सकते हैं। इसके लिए मूंगदाल को पहले भूनकर फिर हलवा तैयार किया जाता है। आइये जानते हैं मूंगदाल के हलवा की रेसिपी।

मूंगदाल का हलवा रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको 2 बड़े कप धुली हुई मूंगदाल लेनी है। अब दाल को किसी कड़ाही में डालकर मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से ब्राउन होने तक भून लें। अब दाल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। मूंगदाल का हलवा दरदरी पिसी दाल से ज्यादा टेस्टी बनता है।

दूसरा स्टेप- जिस कड़ाही में दाल को भूना है उसमें पिसी हुई मूंगदाल डालें और हल्का भूनें। अब दाल में करीब 1 कप देसी घी डालें और ब्राउन होने तक भून लें। जब दाल अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें पानी डालें और हल्का चलाते हुए गाढ़ा कर लें। अब हलवा में आधा कप मावा डाल दें।

तीसरा स्टेप- सारी चीजों को मिलाते हुए करीब 1 कप चीनी मिला दें। अब हलवा को मीडियम फ्लेम पर पकने दें। मूंगदाल के हलवा को लगातार चलाते हुए पकाएं। जब हलवा तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। हलवा को कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता से गार्निश करें।

चौथा स्टेप- तैयार है टेस्टी मूंगदाल का हलवा। इसे आप गर्मागरम घर आए मेहमानों को सर्व करें। बारिश के दिनों में मूंगदाल का हलवा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। खास बात ये है कि मूंगदाल का हलवा 3-4 दिन तक खराब नहीं होता है। आप इसे फ्रिज में रखकर आसानी से गर्म करके खा सकते हैं।

  

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *