वजन घटाने में सबसे असरदार है ये योगासान, रोज करने से पूरी बॉडी रहती है फिट, जानिए करने का तरीका


वजन घटाने के लिए योग
Image Source : FREEPIK
वजन घटाने के लिए योग

आजकल मोटापा सबसे बड़ी समस्या बन गया है। सिर्फ ज्यादा खाने या अनहेल्दी खाने से ही वजन नहीं बढ़ता बल्कि कम नींद और ज्यादा तनाव लेने से भी मोटापा बढ़ने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हेल्दी लाइफस्टाइस अपनाएं। जिसमें योग आपकी मदद कर सकता है। योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं है बल्कि आपके शरीर और दिमाग को बैलेंस करने की कला है। योग से आपका मन शांत रहता है, तनाव दूर होता है और शरीर में जमा चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसलिए रोजाना सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से कुछ ही दिनों में मोटापे को कम किया जा सकता है। जानिए सूर्य नमस्कार के फायदे और इसे करने का सही तरीका क्या है?

सूर्य नमस्कार करने से मन, शरीर और आत्मा को नई ऊर्जा मिलती है। सूर्य के सामने इस व्यायाम को करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती है। अकेले सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन किए जाते हैं। जिसमें स्ट्रैचिंग से लेकर सांसों के बैलेंस तक की प्रक्रिया शामिल होती है। 

वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार का पूरा एक चक्र करने में करीब 15 कैलोरी बर्न होती हैं। अगर आप रोजाना 20 से 24 बार सूर्य नमस्कार कर लेते हैं तो इससे 360 कैलोरी बर्न करते हैं। सूर्य नमस्कार में कार्डियो एक्सरसाइज और योग का मिश्रण है। रोजाना इसे करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाना आपके लिए आसान हो जाता है।

सूर्य नमस्कार करने का तरीका

सबसे पहले नमस्कार मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को जोड़ लें। अब हस्त उत्तानासन आसन करें जिसमें दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद पादहस्तासन में सांस छोड़ते हुए झुककर अपने पैरों को छूएं। अब अश्व संचालनासन करते हिए अपने दाहिने पैर को पीछे की ओर ले जाएं और बाएं पैर को आगे ले आएं। इसके बाद अगला आसन है दंडासन जिसमें दोनों पैरों को पीछे की ओर ले जाएं और प्लैंक की मुद्रा में आएं। अब अष्टांग नमस्कार करें जिसमें घुटने, छाती और ठोड़ी को जमीन पर टिकाएं। अब भुजंगासन करें जिसमें छाती को उठाकर कोबरा मुद्रा बनायी जाती है। इसके बाद पर्वतासन पोज में शरीर के बीच वाले हिस्से को ऊपर उठाएं जैसे उल्टा वी बनता है। इसके बाद अश्व संचालनासन में वापस बायां पैर पीछे करें और दायां पैर आगे की ओर करें। पादहस्तासन में अपने पैर को फिर से छूएं और हस्त उत्तानासन करते हुए सांस भरें और हाथों को ऊपर की ओर उठाएं अब वापस प्रणामासन यानि नमस्कार की मुद्रा में आएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।) 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *