बेंगलुरु भगदड़ केस: कोर्ट ने RCB अधिकारी समेत 4 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा


Bengaluru stampede, RCB official arrested, Nikhil Sosale custody
Image Source : PTI
RCB अधिकारी निखिल सोसले (काले कपड़ों में) और DNA एंटरटेनमेंट के कर्मचारी कोर्ट में पेशी के दौरान ले जाए जाते हुए।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के एक अधिकारी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट के तीन लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई मंगलवार, 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में की गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। अदालत ने RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, DNA एंटरटेनमेंट के सुनील मैथ्यू, सुमंत, और किरण कुमार को हिरासत में भेज दिया। इन चारों को शुक्रवार सुबह बेंगलुरु पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था।

दुबई जाने की कोशिश में पकड़े गए निखिल सोसले

निखिल सोसले को बेंगलुरु हवाई अड्डे से उस वक्त पकड़ा गया, जब वह दुबई जाने की तैयारी में थे। निखिल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन जस्टिस एस. आर. कृष्णा कुमार ने उन्हें तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया और मामले की सुनवाई 9 जून तक टाल दी। पुलिस ने RCB, DNA एंटरटेनमेंट और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ आपराधिक लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या के आरोप में FIR दर्ज की है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं और जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है।

क्या हुआ था भगदड़ में? सरकार ने क्या एक्शन लिया?

दिल को दहला देने वाला यह हादसा 4 जून 2025 को उस समय हुआ, जब RCB की IPL 2025 में हुई जीत के जश्न के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों प्रशंसक जमा हुए थे। स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सका। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।  मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में गुरुवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और 4 अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। सिद्धरमैया ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में खुफिया विफलता की बात स्वीकार की थी। यही वजह है कि ADGP (इंटेलिजेंस) हेमंत निंबालकर का भी तबादला कर दिया गया है। (PTI)

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *