भाई तूने तो इंजीनियर को भी पीछे छोड़ दिया! जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video


Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIA
शख्स ने घर में बनाया जुगाड़ वाला कूलर

हमारे देश के किसी भी कोने में आप चले जाइए, वहां आपको कोई न कोई ऐसा इंसान तो मिल ही जाएगा जिसका दिमाग जुगाड़ करने में बहुत ही तेजी से दौड़ता है। इंडिया के लोग जुगाड़ करने में बहुत ही माहिर होते हैं और कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद उसे देखने वाला भी अपना माथा पकड़ लेता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने तो ऐसे न जानें कितने ही जुगाड़ देखे होंगे जिसने आपके दिमाग के होश उड़ा दिए होंगे क्योंकि सबसे ज्यादा जुगाड़ तो यहीं पर वायरल होते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है और वो वीडियो तो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ किसने किया होगा?

अभी गर्मी का मौसम चल रहा हो तो लोग AC लगवा रहे हैं। जो लोग AC नहीं लगवा सकते, उनके घर में कूलर तो मिल ही जाएगा। अब जो लोग कूलर नहीं लगवा सकते हैं, वो ऐसा जुगाड़ करते हैं। आप सभी ने कनस्तर तो देखा ही होगा जिसमें सरसों का तेल आता है। एक आदमी ने उसे एक जगह से काटकर उसमें पंखा फिट किया है। इतना ही नहीं उसने उसमें दूसरे तरफ कूलर वाले घास की जगह पर बोरा लगाया हुआ है और तारों का अच्छे से कनेक्शन देकर उसे जुगाड़ वाला कूलर बना दिया है। वीडियो अलग-अलग अकाउंट से खूब पोस्ट किया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy__larka नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई इंजीनियर भी फेल है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई दुकान वाला सब धंधा बंद करके ढूंढ रहा है तूझे। तीसरे यूजर ने लिखा- करंट भी बड़ा हेवी लगेगा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई तूने तो इंजीनियर को भी पीछे छोड़ दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूरा कूलर समाज में डर का माहौल है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुत्ते और बिल्ली की इस तस्वीर में एक अलग सिल्हूट को पहचानें, 15 सेकेंड पूरा करना है यह चैलेंज

इंसानों की तरह घोड़ों के लिए भी बनाए गए जूते, इन भाई साहब ने किया है डिजाइन, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *