
एल्विश यादव
एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस शो को लेकर एल्विश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यूट्यूबर एल्विश की गैंग से कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू इस सीजन के विनर थे। जहां पहले राव साहब प्रिंस नरूला के साथ उनकी लड़ाई और विवाद की वजह से सुर्खियों में थे। वहीं अब वह एक और बार नई मुसीबत के चलते लाइमलाइट में है। हाल ही में एल्विश यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 528 के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सोशल मीडिया के बाद टीवी जगत में अपना जलवा दिखाने वाले एल्विश लाफ्टर शेफ सीजन 2 और रोडीज डबल क्रॉस जैसे कई शोज में धमाका कर चुके हैं। हालांकि, ये ‘सोशल मीडिया किंग’ अपने विवादों के चलते खबरों में रहते हैं।
एल्विश यादव हैं करोड़ों के मालिक
महीने में करोड़ों रुपये छापने वाला ये मशहूर यूट्यूबर टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले ही जबरदस्त नेम-फेम कमा चुके हैं। एल्विश यादव अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से अपना सफर शुरू करने वाले एल्विश ने खुद के दम पर बिना किसी गॉडफादर के करोड़ों की संपत्ति बनाई और आज वह कमाई के मामले में गौरव चौधरी, भुवन बाम, अमित भड़ाना, आशीष चंचलानी, संदीप माहेश्वरी, समय रैना और कैरी मिनाटी को कांटे की टक्कर देते हैं। एल्विश यादव की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उनके दो YouTube चैनल भी है, जिसपर लाखों सब्सक्राइबर है। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम और फेसबुक से भी तगड़ी कमाई करते हैं। एल्विश यादव राजाओं की तरह लग्जरी लाइफ जीते हैं।
कंट्रोवर्शियल किंग का नेफ-फेम बना मुसीबत
एल्विश को लेकर विवादों की लिस्ट बहुत लंबी है। इसमें सांप के जहर के मामले से लेकर साथी यूट्यूबर से मारपीट के आरोपों के अलावा बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और मिस अरुणाचल चुम दरांग पर कथित रूप से रंगभेदी टिप्पणी करने का मामला शामिल है। एल्विश आए दिन किसी न किसी वजह से कानूनी मुसीबत में फंसे रहते हैं। हाल ही में एमटीवी रोडीज XX में गैंग लीडर के रूप में एल्विश यादव को देख कई लोग हैरान हो गए थे। पिछले कुछ सालों में इस शो में कई गैंग लीडर देखे गए हैं। हालांकि, यह पहली बार था जब किसी यूट्यूबर ने इस एडवेंचर रियलिटी शो में गैंग लीडर के रूप में शुरुआत की। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया और लोकप्रियता का गलत फायदा उठने का आरोप लगाया गया था। इस पर पिंकविला से खास बातचीत में एल्विश यादव ने कहा था, ‘रोडीज XX में गैंग लीडर के तौर पर शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर मुझे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन, मुझे नहीं पता था कि लोकप्रियता मुसीबत बन जाती है। हालांकि मुझे इन सब से फर्क नहीं पड़ता है।’
