बांग्लादेश से आई बड़ी खबर: मोहम्मद यूनुस ने कर दिया चुनाव के समय का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग


BANGLADESH Muhammad Yunus announced election
Image Source : AP
मोहम्मद यूनुस ने बताया बांग्लादेश में चुनाव का समय।

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में करीब एक साल से अस्थिरता का दौर लगातार जारी है। शेख हसीना के तख्तापलट करने के बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद बांग्लादेश की जनता, वहां के राजनीतिक दल और सेना भी मोहम्मद यूनुस से परेशान हो गई और जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग होने लगी। आखिरकार मोहम्मद यूनुस इस मांग के आगे झुक गए हैं। मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को बांग्लादेश में चुनाव के समय का ऐलान कर दिया है।

कब होगा चुनाव?

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को घोषणा की है कि देश में बहुप्रतीक्षित और चर्चित राष्ट्रीय चुनाव का आयोजन आगामी वर्ष 2026 के अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में करवाया जाएगा।

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *