
अमिताभ बच्चन।
अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी युवा स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब भी बिग बी कई नए-नवेले एक्टर्स से ज्यादा एक्टिव हैं। वह समय पर शूटिंग सेट पर पहुंचते हैं और लेट नाइट काम करने से भी परहेज नहीं करते। अमिताभ बच्चन पर्दे पर एक्टिव रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर आधी रात के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। ऐसे में हाल ही में एक यूजर ने अमिताभ बच्चन की बढ़ती उम्र पर तंज कसा, जिस पर बिग बी ने भी करारा जवाब दिया। लेकिन, बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया।
यूजर ने अमिताभ बच्चन की बढ़ती उम्र पर किया तंज
एक एक्स यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा- ‘अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो.. सो जाइये अब, उम्र हो गई आपकी।’ इसके जवाब में बिग बी ने कहा- ‘एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी.. ईश्वर ने चाहा तो।’ अमिताभ बच्चन ने फिर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘गैजेट्स टूट जाते हैं, लेकिन लंबी उम्र बनी रहती है।’ इस पर एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा, ‘समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी।’ बस फिर क्या था, अमिताभ को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने बड़ा ही सटीक जवाब दिया- ‘मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद, ईश्वर की कृपा।’ मगर कुछ ही देर में अमिताभ ने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट
अमिताभ बच्चन और सोशल मीडिया
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ अपने पोस्ट के लिए सुर्खियों में आए हैं। कुछ दिनों वह अपने ब्लैंक पोस्ट्स के लिए सुर्खियों में रहे। वहीं 28 फरवरी, 2025 को बिग बी ने अपने ब्लॉग नंबर ‘6222’ मेंखुलासा किया था कि वह कैसे कई मीटिंग्स में हिस्सा लेते हैं और प्रोजेक्ट्स को स्वीकार या मना करने का फैसला करते हैं। उन्होंने लिखा, ‘दशकों लंबे करियर के बाद भी, मैं अक्सर ये सोचता हूं कि क्या मैं खुद को मिलने वाले अवसरों के साथ पूरा न्याय कर पा रहा हूं।’
उम्र से जुड़ी चुनौतियां
इसी पोस्ट में बिग बी अपनी उम्र से जुड़ी चुनौतियों के बारे में भी बात करते दिखे थे। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था, ‘अब डायलॉग याद करना ही मुश्किल नहीं होता, बल्कि उम्र के साथ और भी कई समस्याओं को मैनेज करने में समस्या आती है, परफॉर्मेंस देना भी एक चुनौती है। मैं अक्सर घर पर अपने काम को लेकर सोचता रहता हूं कि मैंने कहां गलतियां हुईं और उसे कैसे सुधार कर सकता हूं।’
अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन एक बार फिर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन होस्ट करते नजर आएंगे। फिल्मों की बात करें तो वो रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह जटायू बनेंगे। अमिताभ बच्चन इसके अवाला ‘जमानत’ में भी नजर आएंगे।
