हनीमून मर्डर केस: ‘मास्टरमाइंड तुम…’ एक दूसरे से उलझे राज और सोनम, राजा रघुवंशी के भाई ने जानें क्या कहा


राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड कौन
Image Source : FILE PHOTO
राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड कौन

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा: “राज सोनम को दोषी ठहरा रहे हैं और सोनम राज को, दोनों एक दूसरे पर मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा रहे हैं। एक तरह से दोनों पुलिस, प्रशासन और केंद्र और राज्य सरकार को गुमराह कर रहे हैं। हम मांग करते हैं कि नार्को टेस्ट कराया जाए। इससे सच्चाई सामने आएगी कि कौन सही है, कौन गलत है और असली मास्टरमाइंड कौन है। इससे यह भी पता चलेगा कि इस मामले में और कितने लोग शामिल थे। हम चाहते हैं कि उनके लिए दोगुनी उम्रकैद की सजा हो, ताकि वे सही मायने में समझ सकें कि उन्होंने किसी के साथ क्या किया है।”

राजा रघुवंशी की 23 मई को रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी। उनकी लाश मौत के कई दिन बाद सड़ी गली अवस्था में मिली थी और हत्या का इल्जाम उनकी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर लगा है। 

एसपी ने कही ये बात…

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम के अनुसार, राजा की हत्या की साजिश उनकी शादी से पहले ही इंदौर में रची गई थी और इस मर्डर का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है, जबकि सोनम ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अपनी सहमति दी थी। बता दें कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद वे दोनों हनीमून के लिए चेरापूंजी (मेघालय) पहुंचे थे, और 23 मई को राजा रघुवंशी लापता हो गए थे।

(इनपुट-पीटीआई)

ये भी पढ़ें:

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *