अमरनाथ गुफा में पूर्ण स्वरूप में आ गए बाबा बर्फानी, सामने आया Video


amarnath yatra mahadev Baba Barfani
Image Source : INDIA TV
अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी।

इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। हर साल शिवभक्तों को अमरनाथ यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है। लाखों की संख्या में भक्त अमरनाथ यात्रा में भाग लेते हैं और पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं करोड़ों की संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यम से भी महादेव के दर्शन करते हैं। अब शिवभक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी अपने पूर्ण स्वरूप में आ गए हैं। शिवलिंग के पूर्ण स्वरूप का वीडियो भी सामने आया है।

सामने आया वीडियो

साल 2025 में पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है लेकिन इंडिया टीवी आपको यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी के दर्शन करा रहा है। ये साल 2025 के बाबा बर्फानी की नई तस्वीर/वीडियो है जो 18 जून की बताई जा रही है। ये वीडियो 2 दिन पहले कुछ शिव भक्तों ने अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में बाबा बर्फानी के शिवलिंग और गुफा को हर तरफ से देखा जा सकता है।

पूरे स्वरूप में नजर आए महादेव 

अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी का ये नया वीडियो जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की प्रथम पूजा के बाद सामने आया है। इसमें महादेव अपने पूरे स्वरूप में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग है। पहलगाम आतंकी हमले के बावजूद करीब 3.5 लाख शिव भक्तों ने 3 जुलाई से शुरू हो रही इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बीते साल 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। 

क्या होगा अमरनाथ यात्रा का रूट?

जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और यात्रा की समाप्ति 9 अगस्त को होगी। अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से शुरू होगी। पहला मार्ग- अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है। वहीं, दूसरा मार्ग- गंदेरबल में 14 किलोमीटर लंबा, छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है। अमरनाथ गुफा दक्षिण कश्मीर में हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पहलगाम आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र सरकार ने यात्रा के दौरान CAPF की कुल 581 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। इसमें करीब 42,000 सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा से पहले संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर हिरासत में, फेस रिकग्निशन सिस्टम से पकड़ा गया

अमरनाथ यात्रा मार्ग ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित, चेहरा पहचान करने वाली प्रणाली तैनात, हजारों CCTV भी लगाए गए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *