VIDEO: “धंधा नहीं करने पर थर्ड डिग्री की यातनाएं देती है”


मां-भाई को कमरे में बंद कर भाग निकली बच्ची

मां-भाई को कमरे में बंद कर भाग निकली बच्ची

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र में एक सौतेली मां अपनी 8 साल की मासूम बेटी को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल रही थी। विरोध करने पर बच्ची को थर्ड डिग्री की तरह यातनाएं दी जाती थीं।

इस अमानवीय अत्याचार से परेशान होकर बच्ची ने हिम्मत जुटाई और अपनी सौतेली मां व दो भाइयों को कमरे में बंद कर वहां से भाग निकली। राहगीर की मदद से उसकी गुहार पुलिस तक पहुंची। सदर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य भाइयों की तलाश जारी है।

वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में पहचान छिपाने के लिए बच्ची का चेहरा धुंधला (ब्लर) किया गया था, लेकिन उसके शरीर पर मौजूद चोटें किसी को भी विचलित करने वाली थीं। वीडियो में बच्ची अपनी सौतेली मां और दो भाइयों पर यातनाएं देकर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगा रही थी। कुछ ही देर में यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

इसी दौरान, एसीपी सदर हेमंत कुमार को एक व्यक्ति ने इस मामले की जानकारी दी। एसीपी ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची को दो साल पहले लिया था गोद

एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी महिला ने इस बच्ची को दो साल पहले गोद लिया था। शुरुआती जांच में ही यह बात सामने आ गई है कि महिला की नियत शुरू से ही खराब थी। बच्ची के बयानों से भी उसके साथ गलत कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और जल्द ही उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी महिला को जेल भेज रही है और उसके फरार भाइयों की तलाश में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट- अंकुर कुमड़िया)

ये भी पढ़ें-

एक महिला के 5 पति और छठा शिकार बनने वाला है देवर? पत्नी से प्रताड़ित एक शख्स ने सुनाई दुखभरी दास्तां

मुंबई के युवक की शर्मनाक हरकत, कैंसर से जूझ रही बुजुर्ग दादी को कूड़े के ढेर में फेंक हुआ फरार

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *