Image Source : getty
भारत ने क्रिकेट की दुनिया को ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी और सैयद किरमानी जैसे विकेटकीपर दिए। इन खिलाड़ियों ने दुनिया में हर जगह अपना लोहा मनवाया। आइए जानते हैं, भारत के लिए किस विकेटकीपर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Image Source : getty
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर कुल 4876 रन बनाए हैं।
Image Source : getty
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर कुल 3200 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 8 शतक लगा चुके हैं।
Image Source : icc
भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सैयद किरमानी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए 2759 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं।
Image Source : getty
फारुख इंजीनियर ने भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट के 46 टेस्ट मैचों में कुल 2611 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं।
Image Source : getty
नयन मोंगिया ने भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर कुल 1442 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।
