
राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए एक गौर करने वाली खबर है। अगर आपकी गाड़ी काफी पुरानी है या तय समयसीमा से ज्यादा पुरानी है तो आपको पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा। दरअसल, आगामी 1 जुलाई से एन्ड ऑफ़ लाइफ वाली गाड़ियों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा। इस आदेश का पालन पेट्रोल पंप पर किया जाएगा। कैमरे से पेट्रोल पंप पर निगरानी रखी जाएगी। खबर के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इस पर नजर बनाए रखेगी। पेट्रोल पंप में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। बताया गया है कि ANPR कैमरा सिस्टम से निगरानी रखी जा रही है। जब गाड़ी पेट्रोल पंप पर आएगी तो कैमरा गाड़ी का नो अनाउंस करेंगी। यह बताएगी कि गाड़ी कितने साल पुरानी है। अगर गाड़ी 15 साल पुरानी है या 10 साल पुरानी है तुरंत एक्शन लिया जाएगा। पहली बार में गाड़ी का मालिक एफिडेविट देखकर गाड़ी ले जा सकता है। मगर दूसरी बार में गाड़ी को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
