शेफाली जरीवाला के पति की कहानी, कैसे गाजियाबाद की गलियों से निकलकर बना TV का हैंडसम हंक हीरो? 10 साल खोजी पहचान


Parag Tyagi
Image Source : INSTAGRAM
पराग त्यागी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को उदास कर दिया है। महज 42 साल की उम्र में शेफाली का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। शेफाली को रात में सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद पराग त्यागी रुआंसे नजर आए। अपनी पत्नी के हर फैसले में साथ खड़े रहने वाले एक्टर पराग त्यागी का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कार में रुंआसे बैठे हैं और अस्पताल से घर जा रहे हैं।

कौन हैं पराग त्यागी?

बॉलीवुड एक्टर पराग त्यागी टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता हैं और दर्जनभर से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। धाकड़ पर्सनालिटी के हैंडसम हंक हीरो पराग ने साल 2014 में शेफाली से शादी की थी। इसके बाद से दोनों साथ रहते थे और खूब प्रेम था। शेफाली को जहां साल 2002 में आए गाने कांटा लगा से रातों-रात फेम मिल गया था। वहीं शेफाली के पति पराग को अपनी पहचान बनाने में 10 साल से ज्यादा का समय लगा। लेकिन गाजियाबाद की गलियों से निकलकर मायानगरी मुंबई की रंगीन दुनिया में अपना नाम बनाने में सफल हुए। उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में जन्मे पराग त्यागी का जन्मदिन 27 नवंबर को आता है और 1975 में उनका जन्म हुआ था। पराग त्यागी फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत की है। साल 2003 में ही पराग को प्रोजेक्ट ‘इट हैपन्स देड वे टू’ मिला था। हालांकि इससे उन्हें करियर में कोई खास फायदा नहीं हुआ। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म ‘अ वेडनेसडे’ में पराग को 5 साल बाद स्क्रीन पर आने का मौका मिला। पराग ने इस फिल्म में छोटा रोल निभाया लेकिन काफी पहचान हासिल की। 

सुशांत सिंह राजपूत के टीवी शो ने खोले रास्ते

पराग त्यागी को असल पहचान मिली टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से। इस सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने लीड रोल निभाया था। दोनों सितारों का ये शो सुपरहिट रहा था। इस सीरियल में पराग ने भी एक अहम किरदार निभाया था। यहीं से पराग के करियर के रास्ते खुले और टीवी की दुनिया में काफी नाम कमाया। इके बाद साल 2011 में फिर ‘नाम’ का एक प्रोजेक्ट किया। लेकिन साल 2013 में प्रीमियर हुए एक और टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ ने पराग को टीवी की दुनिया का हैंडसम और हंक हीरो बना दिया। इस सीरियल में पराग ने दमदार किरादर निभाया और फैन्स के दिल में जगह बनाई। इसके बाद पराग टीवी की दुनिया के एक जाने-माने एक्टर बन गए। 

कई सीरियल्स में किया काम

‘जोधा अकबर’ सीरियल के बाद पराग को कई सीरियल्स के ऑफर आए और ‘प्यार को हो जाने दो’, ‘काला टीका’, ‘ब्रह्मराक्षस: जाग उठा शैतान’ जैसे सीरियल्स में हिट किरदार निभाए। इके बाद 2017 में रिलीज हुई फिल्म सरकार-3 में भी पराग ने काम किया। अब तक पराग ने दर्जनभर से ज्यादा सीरियल और फिल्मों में काम कर लिया है। लेकिन अब अपनी पत्नी के निधन से पराग दुखी हैं और रुआंसे घूम रहे हैं। पराग के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *