सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को सौंपे नियुक्त पत्र, 21 हजार से अधिक को मिला अपॉइंटमेंट लेटर


बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को सौंपे नियुक्त पत्र
Image Source : YOUTUBE (SCREENGRAB)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को सौंपे नियुक्त पत्र

बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 28 जून 2025 को 21 हजार से अधिक नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस कार्यक्रम में  21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस कार्यक्रम का आयोजन पटना के बापू सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चोधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस प्रोग्राम में पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पुलिसकर्मियों ने नियुक्ति पत्र लेने के बाद शपथ भी ली। 

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को संबोधित भी किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सीएम सम्राट चोधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को संबोधित किया।

‘नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध एक पोस्ट भी किया। पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “आज बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। इससे राज्यवासियों को भी बेहतर और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हो सकेगा।”

‘सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा’

“इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बिहार पुलिस बल में भी वृद्धि होगी।”

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *