कुछ बड़ा करने वाले हैं रूस और उत्तर कोरिया? अहम होगा सर्गेई लावरोव का नॉर्थ कोरिया का दौरा


किम जोंग उन (L) सर्गेई लावरोव (R)
Image Source : AP
किम जोंग उन (L) सर्गेई लावरोव (R)

सियोल: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शुक्रवार को उत्तर कोरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उनकी यात्रा यूक्रेन पर रूसी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों का नवीनतम संकेत है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि लावरोव को देश के विदेश मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। हालांकि, उसने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। उसने यह भी नहीं बताया कि क्या लावरोव उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मिलेंगे। 

उत्तर कोरिया ने लिया है बड़ा फैसला

सर्गेई लावरोव से पहले रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी सर्गेई शोइगु ने जून में उत्तर कोरिया की यात्रा की थी। इस दौरान, उन्होंने प्योंगयांग में किम से मुलाकात की थी। शोइगु ने तब कहा था कि उत्तर कोरिया ने रूस के युद्धग्रस्त कुर्स्क क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों में मदद के लिए अपने हजारों सैन्य निर्माण श्रमिकों और बारूदी सुरंग हटाने वाले कर्मियों को वहां भेजने का फैसला किया है। 

क्या है दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का आकलन?

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने जो आकलन किया है उसके मुताबिक, उत्तर कोरियाई श्रमिक जुलाई या अगस्त में कुर्स्क क्षेत्र में पहुंच सकते हैं। किम ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए रूस को हजारों सैनिक और बड़ी संख्या में सैन्य उपकरण भेजे हैं, जिनमें तोपें और बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं। उत्तर कोरिया ने रूसी विदेश मंत्री की प्योंगयांग यात्रा की घोषणा ऐसे समय में की है, जब लावरोव 10 सदस्यीय दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ की बैठक के लिए मलेशिया जा रहे हैं। 

जून 2024 में लावरोव ने किया था उत्तर कोरिया का दौरा

कुछ दक्षिण कोरियाई विश्लेषकों का कहना है कि लावरोव इस दौरान किम की रूस यात्रा के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं। लावरोव ने आखिरी बार जून 2024 में उत्तर कोरिया का दौरा किया था, जब वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ किम संग शिखर बैठक में शामिल होने के लिए प्योंगयांग पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें किसी भी देश के आक्रमण का सामना करने पर पारस्परिक सहायता की प्रतिबद्धता जताई गई थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

बेटी ने TikTok से नहीं हटाया अकाउंट तो भड़क गए अब्बा, मार ही डाला

हूती विद्रोहियों ने किया ऐसा हमला मालवाहक जहाज Titanic की तरह समंदर में डूबा, देखें VIDEO

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *