
अमित शाह का रिटायरमेंट प्लान
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा कि राजनीति से रिटायरमेंट के बाद के लिए उन्होंने अपना प्लान बना लिया है। उन्होंने कहा कि कि वो जब भी रिटायर होंगे तो उसके बाद का जीवन वेद और उपनिषद पढ़ने में बिताएंगे और इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक खेती करने की इच्छा भी जताई है।
अमित शाह ने बताया कि मुझे खेती करना पसंद है, मैं रिटायरमेंट के बाद प्राकृतिक खेती करूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें वेद, उपनिषद के अध्ययन में खूब मन लगता है जो नहीं कर पा रहे हैं तो रिटायरमेंट के बाद का समय इसी में बिताऊंगा।
