ज्वेलरी शॉप से निकलते ही दिखाई तलवार, गले से सोने की चेन खींच ले गया लुटेरा; CCTV फुटेज आया सामने


तलवार दिखाकर छीन ली सोने की चेन।
Image Source : INDIA TV
तलवार दिखाकर छीन ली सोने की चेन।

ओडिशा के कटक-पारादीप रोड पर शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। राहामा बाजार इलाके में एक महिला से लुटेरे ने तलवार दिखाकर सोने की चेन छीन ली। यह घटना उस समय हुई जब महिला एक ज्वेलरी शॉप से बाहर निकल रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

आरोपी ने पहनी थी हेलमेट

जानकारी के अनुसार, लुटेरा पहले से ही महिला की ताक में बैठा था। उसने हेलमेट पहन रखा था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। जैसे ही महिला दुकान से बाहर आई, तभी लुटेरा भी उसके पास पहुंचा और तलवार दिखाकर उसकी सोने की चेन छीन ली। महिला के साथ एक और महिला स्कूटी पर सवार दिखाई देती है। हालांकि तलबार दिखाकर लुटेरे ने दोनों महिलाओं को धमकी दी और फिर चेन छीनकर फरार हो गया। 

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लूट की ये पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगाने की कोशिश की, लेकिन लुटेरा पहले ही अपनी योजना बना चुका था। जब एक अन्य व्यक्ति महिला की मदद करने आगे बढ़ा, तो लुटेरा उसे भी तलवार दिखाकर डराने की कोशिश करता है। हालांकि वह व्यक्ति पीछे नहीं हटता है, जिसके बाद लुटेरा वहां से भाग खड़ा होता है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना के बाद पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को। कुंजंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इसके बाद शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरे की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस आरोपी लुटेरे को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं राहामा बाजार जैसे इलाके में इस तरह की वारदात होने से आम लोग डरे और सहमे हुए हैं। (इनपुट- शुभम कुमार)

 

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *