VIDEO: पुलिसकर्मियों की हरकत से हिल गया सिस्टम, सोशल मीडिया पर गूंजा ‘जुर्म क्या है?’


Bijnor police
Image Source : INDIA TV
एक आम नागरिक को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते पुलिसकर्मी।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वायरल हो चुके इस वीडियो में 2 पुलिसकर्मी एक युवक के साथ जो व्यवहार करते दिख रहे हैं, उसने न सिर्फ सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सिस्टम को भी फौरन हरकत में ला दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा घटनाक्रम मंडावर थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला का बताया जा रहा है जहां एक प्राइवेट कार में बैठे पुलिसकर्मी एक आम नागरिक को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते हैं। सीसीटीवी कैमरे की नजर में कैद यह दृश्य सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो में युवक, जिसकी पहचान सन्नी के रूप में हुई है। लगातार एक ही सवाल दोहराता रहा- “मेरा जुर्म क्या है?” मगर जवाब में उसे सिर्फ गालियां, थप्पड़ और जबरदस्ती मिली।

ये वीडियो अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या पुलिस किसी भी व्यक्ति को ऐसे उठाकर लाएगी और ऐसा व्यवहार करेगी? अगर पुलिस का यही तरीका है, तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

देखें वीडियो-

दोनों आरोपी सिपाही तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर

हालांकि, पुलिस विभाग ने इस पर त्वरित एक्शन लिया है। एसपी अभिषेक झा ने बयान जारी कर बताया कि दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि “किसी भी नागरिक के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सबके लिए बराबर है।”

आखिरकार जुर्म क्या था?

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस सुधारों की जरूरत को उजागर किया है। क्या जमीनी स्तर पर वर्दीधारी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं या सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं? ये सवाल फिर से गूंजने लगे हैं। अब निगाहें जांच पर टिकी हैं। क्या वाकई दोषियों को सजा मिलेगी या फिर यह मामला भी कुछ दिनों में ठंडे बस्ते में चला जाएगा? यह आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल लोग जवाब चाहते हैं- आखिरकार जुर्म क्या था?

(रिपोर्ट- रोहित त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज के वीडियो, 3 लड़कियां और 1 लड़का गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया- कितनी हो रही थी कमाई?

लखनऊ की सड़कों पर बाइकर्स गैंग का तांडव, स्टंटबाजी में हुआ सड़क हादसा, वीडियो आया सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *