धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा से ATS ने 7 दिनों तक की पूछताछ, यहां देखें सवालों और जवाबों की लिस्ट


ATS interrogated Changur Baba who converts people for 7 days see the list of questions and answers h
Image Source : INDIA TV
छांगुर बाबा से ATS ने 7 दिनों तक की पूछताछ

उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (UP ATS) द्वारा धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन से पूछताछ की जा रही है। 7 दिनों तक यूपी एटीएस ने लगातार छांगुर बाबा से पूछताछ की है। इस पूछताछ में छांगुर बाबा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं कि एटीएस ने छांगुर बाबा से कौन-कौन से सवाल किए हैं और उन सवालों का छांगुर बाबा ने क्या जवाब दिया है।

एटीएस और छांगुर बाबा के बीच हुए सवाल-जवाब

एटीएस अधिकारी- तुमने इतना बड़ा धर्मांतरण कैसे कर लिया कौन-कौन है तुम्हारे साथ? फकीर से करोड़पति कैसे बन गए? 

जलालुद्दीन- मुझे कुछ नहीं मालूम मैं बेकसूर हूं, मैं तो सिर्फ इस्लाम को मानता हूं, अल्लाह ही मेरे लिए सब कुछ है।

एटीएस अधिकारी- तुम्हारे एजेंट कहां-कहां पर फैले हुए हैं, कैसे तुम हिंदू लड़कियों को गल्फ कंट्रीज लेकर जाते हो? 

जलालुद्दीन- मुझे नहीं मालूम ये सब, मैं धर्मांतरण के खेल में बिलकुल नहीं हूं

एटीएस अधिकारी- तुम तो पहले नग बेचते थे ? फिर अंगूठी बेचने लगे और अचानक कैसे हवेली कैसे खड़ी कर ली ??

जलालुद्दीन- जो लोग मुझे मानते हैं, उनके पैसे से मैंने अपना घर बनाया। सब अल्लाह की मेहरबानी है।

एटीएस अधिकारी- विदेश से फंडिंग कैसे आती है? वह कौन लोग हैं, कौन सी संस्थाएं हैं, जिनके संपर्क में हो और पैसे अकाउंट में आ जाते हैं?

जलालुद्दीन- जो लोग गल्फ कंट्री में नौकरी करते हैं, अपने घर वालों को पैसे देने के लिए मेरे अकाउंट में पैसे भेजते थे। मैं अपना कमीशन काटकर उन्हें वापस लौटा देता था। 

एटीएस अधिकारी- इंडो नेपाल बॉर्डर पर जितने मदरसे हैं, उसमें किन-किन मदरसों में तुम फंडिंग किए हो?

जलालुद्दीन- मैं किसी मदरसे में नहीं जाता, ना ही मेरी कोई जान पहचान है, ऐसी फंडिंग में।

एटीएस अधिकारी- तुमने एक टास्क फोर्स बनाया था, लड़के बाहर से बुलाए थे। वो तुम्हारे लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे?

जलालुद्दीन- मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैंने सिर्फ अल्लाह और इस्लाम का प्रचार प्रसार किया।

एटीएस अधिकारी- नसरीन उर्फ नीतू को तुम कैसे जानते हो? और इनका धन परिवर्तन कैसे कराया?

जलालुद्दीन- नसरीन की बेटी की तबीयत खराब रहती थी। मैंने झाड़ फूंक की, उसके बाद वह मुझे प्रभावित हुई और इस्लाम से प्रभावित हुई। उसने खुद ही अपना धर्म परिवर्तन किया है। 

एटीएस अधिकारी- विदेश से आने वाले फंडिंग के कारोबार तुम अपने बेटे महबूब को सौपना चाहते थे? 

जलालुद्दीन- विदेश से कोई फंडिंग आती ही नहीं थी मेरे पास।

एटीएस अधिकारी- तुमने लव जिहाद करने के लिए 3000 युवकों की फौज खड़ी कर ली? 

जलालुद्दीन- बिल्कुल नहीं यह सरासर गलत है।

एटीएस अधिकारी- बेटे की गिरफ्तारी के बाद तुम विदेश भागने की फिराक में थे? 

जलालुद्दीन- मैं विदेश भागने की फिराक में नहीं था। यह मेरा मुल्क है और मैं यहीं रहूंगा।

पीड़ित महिला ने खोला कच्चा-चिट्ठा

इस बीच पीड़ित महिला का एक बयान सामने आया है, जिसमें पीड़ित महिला ने बताया है कि कैसे उसके साथ बार-बार गैंगरेप किया गया और कैसे उसे ब्लैकमेल करके छांगुर बाबा ने उसका धर्म परिवर्तन कराया। महिला ने इस दौरान ये भी बताया कि उसके साथ बहुत मारपीट की गई और उसके चेहरे को बिगाड़ दिया गया। छांगुर बाबा और उसके लड़के उसे सिगरेट से जलाते और बैट से मारते-पीटते थे। पीड़िता ने बताया कि जब से उसकी घर वापसी हुई है, तभी से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *